*- पीड़िता ने तीन रिश्तेदारों पर गंभीर आरोप लगाकर पुलिस अधीक्षक को दिया प्रार्थना-पत्र*
हनुमानगढ़। जिले में पारिवारिक भूमि विवाद के बीच महिला व उसके नाबालिग पुत्र के साथ मारपीट, छेड़छाड़ और लज्जा भंग करने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता ने मांग करते हुए पुलिस अधीक्षक हनुमानगढ़ को प्रार्थना-पत्र सौंपकर तीन आरोपियों— ससुर, पति और नंदोई के खिलाफ कठोर पुलिस कार्रवाई व मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
प्रार्थना-पत्र के अनुसार पीड़िता व उसका नाबालिग पुत्र संयुक्त परिवार में रहते हैं। परिवार में पीड़िता के पति, ससुर तथा अन्य सदस्यों के बीच जमीन को लेकर विवाद लंबे समय से चल रहा है। इसी रंजिश के चलते पीड़िता के ससुर, पति और नंदोई ने उनसे वैमनस्य रखना शुरू कर दिया।
पीड़िता ने बताया कि 28 नवंबर 2025 की सुबह करीब 9 बजे तीनों आरोपी उनके कमरे पर पहुंचे और नाबालिग पुत्र पर दबाव बनाने लगे कि वह जमीन संबंधी मुकदमा वापस ले ले। नाबालिग ने मना किया तो तीनों ने एक राय होकर उस पर और उसकी माता (पीड़िता) पर हमला कर दिया।
प्रार्थना-पत्र में कहा गया कि हमले के दौरान पीड़िता के पति ने धमकी देते हुए कहा कि वह कहीं से कुल्हाड़ी लाकर दोनों को जान से मार देगा। वह कुल्हाड़ी लेने चला गया, तभी पीछे से पीड़िता के ससुर और नंदोई ने दोबारा हमला शुरू कर दिया। आरोप है कि इसी दौरान पीड़िता के साथ छेड़छाड़ करते हुए उसके कपड़े फाड़े गए और छेड़छाड़ कर लज्जा भंग की गई।
पीड़िता ने आगे बताया कि जब नाबालिग पुत्र ने इसका विरोध किया तो तीनों आरोपियों ने एक राय होकर कुल्हाड़ी के डंडे व लाठी से उस पर जोरदार हमला किया, जिससे उसकी पीठ पर गंभीर चोटें आईं। पीड़िता स्वयं भी इस हमले में घायल हुई है और उसकी पीठ व शरीर पर कई चोटें आई हैं।
पीड़िता का आरोप है कि घटना के बाद से तीनों आरोपी लगातार उन्हें और उनके नाबालिग पुत्र को जान से मारने की धमकियाँ दे रहे हैं। इससे वह और उनका बेटा भयभीत हैं तथा अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। इस संबंध में अनेक को बार टाउन थाना में परिवार दिए जा चुके हैं, परंतु आज दिन तक कोई भी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ।
पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से आग्रह किया है कि ससुर, पति और नंदोई तीनों के खिलाफ निर्दिष्ट धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित हो। जिला पुलिस अधीक्षक ने पीड़िता को आश्वस्त दिया है कि उक्त मामले के निष्पक्ष जांच कर मुकदमा दर्ज किया जायेगा।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































