कैलाश मेघवाल के हनुमानगढ़ आगमन पर कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

148
हनुमानगढ़। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा हाल ही में राजस्थान प्रदेश में किए गए संगठनात्मक फेरबदल के बाद, हनुमानगढ़ जिले के कैलाश मेघवाल को प्रदेश महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई थी। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अनुशंसा पर प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ द्वारा हुए इस नियुक्ति के बाद पहली बार मेघवाल के हनुमानगढ़ आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
उनके स्वागत के लिए सेंट्रल पार्क के हनुमानगढ़ टाउन के आगे भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसका नेतृत्व भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष नितिन बंसल ने किया। कार्यकर्ताओं ने ढोल–नगाड़ों, पुष्प वर्षा और नारों के साथ महामंत्री का गर्मजोशी से अभिनंदन किया। स्वागत स्थल पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी और माहौल पूर्णत: उत्साहपूर्ण हो गया।
इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष प्रमोद डेलू, भाजपा युवा नेता अमित साहू सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने मिलकर कैलाश मेघवाल के साथ थे । सभी ने स्वागत किया और प्रदेश संगठन में उन्हें मिली नई भूमिका के लिए बधाई दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री कैलाश मेघवाल ने कहा कि यह जिम्मेदारी केवल पद नहीं, बल्कि उनके लिए संगठन और जनता के प्रति कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का विस्तार और मजबूती तभी संभव है जब हर कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका निभाए और केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाए।
उन्होंने जोर देकर कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियां आज देश को नई दिशा दे रही हैं और राजस्थान की भाजपा सरकार जनता के कल्याण को प्राथमिकता देते हुए कार्य कर रही है। इन योजनाओं और प्रयासों की जानकारी प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाना सभी कार्यकर्ताओं का दायित्व है।
मेघवाल ने हनुमानगढ़ के कार्यकर्ताओं की ऊर्जा और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि यह जिला सदैव संगठन के लिए मजबूत स्तंभ रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में हनुमानगढ़ भाजपा प्रदेश में संगठनात्मक दृष्टि से और अधिक मजबूती के साथ उदाहरण प्रस्तुत करेगा।
इस मौके पर नगर मंडल महामंत्री अशोक खिच्ची, राजपाल, उपाध्यक्ष विनोद वर्मा, गुरचरण सिंह, सुशील शर्मा, संदीप छाबड़ा, पृथ्वी गोदारा, पूर्व पार्षद भरत, रमेश पेंटर, विनोद कायथ, रोहित छापोला, राजेंद्र डोडा गुंटुर, संजय सेन, दिनेश शर्मा, चानन राम चौधरी, अश्विनी डुमरा, शक्ति सिंह राजपूत, पंकज मंगवाना, अर्जुन कंदोई, जुगल स्वामी, राजेश प्रेमजानी, विवेक भार्गव, राजकुमार भानु सेन, बलदेव सिकलीगर, दिनेश शर्मा, देवा सिंगीकाट, पवन मौर्य आदि उपस्थित रहे ।भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश नेतृत्व को आश्वासन दिया कि वे पार्टी की नीतियों, जनकल्याणकारी योजनाओं और संगठन के विस्तार में लगातार मेहनत करते रहेंगे। कार्यक्रम के अंत में आभार व्यक्त करते हुए नितिन बंसल ने कहा कि कैलाश मेघवाल की नियुक्ति से हनुमानगढ़ के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा संचारित हुई है, और यह स्वागत समारोह उसी उत्साह का प्रतीक है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।