हनुमानगढ। नवज्योति विकलांग कल्याण एवं पुनर्वास संस्थान (विशेष विद्यालय) और नवज्योति विशेष शिक्षा महाविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान से महाविद्यालय परिसर में मंगलवार को अर्न्तराष्ट्रीय दिव्यांग के पूर्व दिवस पर विशेष बच्चों के लिए विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिता व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विशेष बच्चों एवं प्रशिक्षुओं ने खेलकूद प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक प्रस्तृतियों में उत्साह के साथ भाग लिया । विशेष बच्चों ने विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर वर्ग अ (श्रवण बाधिता)- चम्मच दौड़ में प्रथम विजेता- गगनदीप, द्वितीय विजेता- सिद्धार्थ को सम्मानित किया गया तथा वर्ग ब (बौद्धिक अक्षमता)- जलेबी दौड़ में प्रथम विजेता- हर्षिता, द्वितीय विजेता- अनिवेश को सम्मानित किया। संस्था निदेशक श्री भिष्म जी कौशिक ने बताया कि नवज्योति संस्थान की ओर से इस प्रकार के आयोजन समाज में दिव्यांगजनों के अधिकारों और उनकी सहभागिता को बढावा देने के लिए निंरतर कार्य किए जाते रहे है ताकि दिव्यांगजनों को अपनी योग्यताओं के अनुसार अवसर मिल सकें। महाविद्यालय निदेशिका डॉ. पायल गुम्बर ने दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण ओर समाज में सहभागिता को बताते हुए बताया की कल दिनाँक 03-12-2025 को हमारे विशेष बच्चों और प्रशिक्षुओं द्वारा हनुमानगढ़ के शहीद भगत सिंह चौक पर लाईव पेंटिंग बनाकर दिव्यांगता के बारे में लोगों को जागरूक करेंगें। कार्यक्रम मेें विशेष विद्यालय प्रधानाध्यापक श्री बलवतं सिंह, वेद प्रकाश, राहुल, महाविद्यालय कोर्स कॉर्डिनेटर श्री बीपिन कुमार, सहप्राध्यापक नारायण दास पटेल, मनीष पाण्डेय, विभा शर्मा, ममता तिवारी, पंकज बिश्नोई, भारत शर्मा व अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































