बार संघ हनुमानगढ़ चुनाव: वोट बनाने का अंतिम दिन पूरा, कुल 763 मतदाता बने

98

-12 दिसंबर को होगा मतदान; नामांकन, आपत्तियाँ व अंतिम सूचियों की जारी तिथियाँ निर्धारित
हनुमानगढ़। बार संघ हनुमानगढ़ के वर्ष 2025-26 के चुनाव की तैयारियाँ अब तेज हो गई हैं। चुनावी कार्यक्रम के तहत बुधवार को वोट बनवाने की प्रक्रिया का अंतिम दिन था। बार संघ में आयोजित इस प्रक्रिया में शाम 4 बजे तक कुल 763 वोट बनाए गए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रीतपाल सिंह ने बताया कि सदस्यता शुल्क 120 रुपये निर्धारित किया गया था और समय सीमा समाप्त होते ही आज वोट निर्माण प्रक्रिया को पूर्ण कर दिया गया।
उन्होंने बताया कि अब चुनावी कार्यक्रम के अगले चरण के अनुसार 4 दिसंबर 2025 को दोपहर 12 बजे वोटर सूची प्रकाशित की जाएगी। उसी दिन दोपहर 2 बजे से 5 दिसंबर शाम 4 बजे तक वोटर सूची पर आपत्तियाँ स्वीकार की जाएंगी। आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया तत्परता से पूरी की जाएगी, जिसके बाद 6 दिसंबर को सुबह 11 बजे अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी जाएगी।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी के अनुसार नामांकन प्रक्रिया 8 दिसंबर 2025 को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगी। इसके बाद 9 दिसंबर को सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक नामांकन वापसी की समय सीमा तय की गई है। नामांकन वापसी के बाद उसी दिन दोपहर 3 बजे अंतिम नामांकन सूची जारी कर दी जाएगी। चुनाव के लिए मतदान 12 दिसंबर 2025 को सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा, जबकि उसके तुरंत बाद दोपहर 3 बजे से मतगणना और परिणाम घोषणा की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, जो परिणाम आने तक जारी रहेगी।
चुनावी योग्यता और शुल्क को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए 15 वर्ष, उपाध्यक्ष के लिए 10 वर्ष तथा सचिव, कोषाध्यक्ष और पुस्तकालयाध्यक्ष पदों के लिए 5 वर्ष का वकालत अनुभव आवश्यक है। अध्यक्ष पद का नामांकन शुल्क 15,000 रुपये, उपाध्यक्ष एवं सचिव का 11,000 रुपये, जबकि कोषाध्यक्ष और पुस्तकालयाध्यक्ष पदों के लिए 5,100 रुपये निर्धारित किए गए हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।