सामुदायिक स्वास्थ्य जागरूकता पर राष्ट्रीय कार्यशाला में शामिल हुई एनएसएस स्वयंसेविकाएँ

130

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर रक्तदान शिविर का सफल आयोजन
हनुमानगढ़ टाउन के व्यापार मंडल कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय की एनएसएस इकाई प्रथम की स्वयं सेविकाओं को आज दिनांक 3 दिसंबर 2025 को राजकीय नेहरू महाविद्यालय में आयोजित एक दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला में भाग लेने के लिए ले जाया गया। इस कार्यशाला का विषय “सामुदायिक स्वास्थ्य जागरूकता : स्थानीय आवश्यकताएँ, चुनौतियाँ व समाधान” निर्धारित किया गया था। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा समुदाय में स्वास्थ्य से संबंधित प्रमुख मुद्दों, जागरूकता की कमी, ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों की स्वास्थ्य चुनौतियों तथा उनके व्यावहारिक समाधान पर विस्तृत चर्चा की गई। स्वयंसेविकाओं ने न केवल विषय पर गंभीरता से सहभागिता की, बल्कि स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न समूहगत गतिविधियों में भी हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दूसरे चरण में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष में एक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में एनएसएस स्वयंसेविकाओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर सामाजिक उत्तरदायित्व का उदाहरण प्रस्तुत किया। रक्तदान शिविर का उद्देश्य युवाओं को समाजोपयोगी कार्यों से जोड़ना तथा जरूरतमंदों के लिए सुरक्षित रक्त उपलब्ध करवाना था।
राजकीय नेहरू महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रामपाल अहरोदिया ने कार्यक्रम के दौरान एनएसएस प्रभारी श्रीमती अनु मुंजाल को अतिथि सम्मान प्रदान किया। उन्होंने स्वयंसेविकाओं की सक्रिय भागीदारी और समाजसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं को राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित करते हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।