केंद्रीय विद्यालयों एवं नवोदय विद्यालयों ( KVS NVS Recruitment 2025) में निकली टीचिंग एवं नॉन टीचिंग के कुल 14,967 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख को बढ़ा दिया गया है। अब उम्मीदवार 11 दिसंबर, 2025 तक अप्लाई कर सकते हैं।
| पद का नाम | पदों की संख्या |
| असिस्टेंट कमिश्नर (ग्रुप ए) | 08 |
| असिस्टेंट कमिश्नर (एकेडमिक्स) | 09 |
| प्रिंसिपल (केवीएस) | 134 |
| प्रिंसिपल (एनवीएस) | 93 |
| वाइस प्रिंसिपल (केवीएस) | 58 |
| पोस्ट ग्रेजुएशन (पीजीटी) | 1465 |
| पीजीटी (मॉडर्न इंडियन लैंग्वेज) | 18 |
| टीजीटी | 2794 |
| लाइब्रेरियन | 147 |
| टीजीटी (एनवीएस) | 2978 |
| टीजीटी 3rd लैंग्वेज | 443 |
| प्राइमरी टीचर पीआरटी | 3365 |
| नॉन टीचिंग (एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर, फाइनेंस ऑफिसर, असिस्टेंट इंजीनियर, असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर, जूनियर ट्रांसलेटर, सीनियर सेक्रेटेरिएट, स्टेनो) पोस्ट | 1155 |
| नॉन टीचिंग (जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट, लैब अटेंडेंट, एमटीएस) पोस्ट | 787 |
| कुल पदों की संख्या | 14967 |
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :
असिस्टेंट कमिश्रर : न्यूनतम 50% अंकों के साथ मास्टर्स की डिग्री, बीएड
प्रिंसिपल-वाइस प्रिंसिपल : मास्टर्स बीएड की डिग्री के साथ 9/12 साल काम का अनुभव
टीजीटी : संबंधित विषय में बैचलर डिग्री, बीएड के साथ सीटीईटी पास होना चाहिए
नॉन टीचिंग : बैचलर डिग्री/12वीं पास/10वीं/डिप्लोमा
एज लिमिट :
- पोस्ट वाइज अधिकतम 50 वर्ष
- आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।
सिलेक्शन प्रोसेस :
- प्रीलिम्स एग्जाम
- मेन्स एग्जाम
- इंटरव्यू
सैलरी : 78,800 – 2,09,200 रुपए प्रतिमाह

फीस :
असिस्टेंट कमिश्रर/प्रिंसिपल/वाइस प्रिंसिपल :
- सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस : 2800 रुपए
- एससी/एसटी/पीएच/ईएसएम : 500 रुपए
पीजीटी/टीजीटी/पीआरटी/एई/फाइनेंस ऑफिसर/एओ/लाइब्रेरियन/एएसओ/जूनियर ट्रांसलेटर
- सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस : 2000 रुपए
- एससी/एसटी/पीएच/ईएसएम : 500 रुपए
एसएसए/स्टेनोग्राफर/जेएसए/लैब अटेंडेंट/मल्टी टास्किंग स्टाफ
- सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस : 1700 रुपए
- एससी/एसटी/पीएच/ईएसएम : 500 रुपए
एग्जाम पैटर्न :
| टेस्ट कंपोनेंट | प्रश्नों की संख्या | टोटल मार्क्स |
| पार्ट – 1 जनरल रीजनिंग | 20 | 60 |
| पार्ट – 2 न्यूमेरिक एबिलिटी | 20 | 60 |
| पार्ट – 3 बेसिक कंप्यूटर लिटरेसी | 20 | 60 |
| पार्ट – 4 जनरल नॉलेज | 20 | 60 |
| पार्ट – 5 लैंग्वेज कंपिटेंसी टेस्ट (इंग्लिश) | 10 | 30 |
| पार्ट – 6 लैंग्वेज कंपिटेंसी टेस्ट (वन मॉडर्न इंग्लिश लैंग्वेज) | 10 | 30 |
| कुल प्रश्नों की संख्या | 100 | 300 |
ऐसे करें आवेदन :
- ऑफिशियल वेबसाइट kvsangathan.nic.in, navodaya.gov.in, www.cbse.gov.in पर जाएं।
- अप्लाई नाउ के लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन करके जरूरी डिटेल्स दर्ज करें।
- मांगे गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
- फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट करें।
- इसका प्रिंटआउट लेकर रखें।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































