हनुमानगढ़। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के नवनियुक्त प्रदेश महासचिव रवींद्र बेनीवाल के हनुमानगढ़ आगमन पर कांग्रेसजनों में विशेष उत्साह देखने को मिला। जिला कांग्रेस कमेटी हनुमानगढ़ द्वारा जिला अध्यक्ष मनीष मक्कासर के नेतृत्व में जंक्शन स्थित अंबेडकर चौक पर दोनों अतिथियों का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने बाबा साहब के अनुकरणीय जीवन, संविधान निर्माण में उनके योगदान और सामाजिक समरसता की उनकी विचारधारा को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। जिले के कार्यकर्ताओं ने कहा कि अंबेडकर के आदर्श आज भी समाज को दिशा देने का काम कर रहे हैं और कांग्रेस पार्टी उनके सिद्धांतों पर चलते हुए समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
अभिनंदन समारोह में जिला अध्यक्ष मनीष मक्कासर ने कहा कि ओबीसी विभाग के प्रदेश पदाधिकारियों की नियुक्ति से संगठन को नई मजबूती मिलेगी और जिले में पार्टी गतिविधियों में गति आएगी। उन्होंने कहा कि दोनों पदाधिकारी लंबे समय से संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते आए हैं और उनकी नियुक्ति से ओबीसी वर्ग के हितों को अधिक प्रभावी ढंग से आगे रखा जा सकेगा।
नवनियुक्त प्रदेश महासचिव रवींद्र बेनीवाल ने स्वागत के लिए सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे संगठन को मजबूत करने और ओबीसी वर्ग की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि आने वाले समय में संगठन को और मजबूत करने के लिए एकजुट होकर कार्य करें।
कार्यक्रम में पंचायत समिति उपप्रधान कालूराम गोदारा, वार्ड पंच राजेन्द्र कोहला, मुकेश तालनिया, रवि, भोला सिंह, खुशी अमलानी, बंशी खन्ना, राधे पटीर, रवि सुथार , वीरू बागड़, ओम कूकना, सुखदेव महिया, विजय भादू, सुखचैन, करणी सिंह, राजू बराड, धर्मवीर कताला, मुस्तफा खान सहित युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































