गोवा अग्निकांड के आरोपी लूथरा ब्रदर्स थाईलैंड में हुए गिरफ्तार, जल्द आएंगे भारत, देखें तस्वीर

लूथरा ब्रदर्स को आज या फिर कल तक भारत लाया जा सकता है। इस हादसे में 25 लोगों की जान गई थी, जिनमें ज्यादातर क्लब के कर्मचारी शामिल थे।

208

गोवा के नाइट क्लब (Goa nightclub fire) में लगी भीषण आग के मामले में आखिरकार मुख्य आरोपी लूथरा ब्रदर्स की गिरफ्तारी हो गई है। आगजनी की घटना के तुरंत बाद सौरभ और गौरव लूथरा थाईलैंड फरार हो गए थे, लेकिन भारतीय एजेंसियों ने थाई पुलिस की मदद से गुरुवार तड़के एक गुप्त कार्रवाई में दोनों को पकड़ लिया।

उम्मीद है कि दोनों को आज या फिर कल तक भारत लाया जा सकता है। इस हादसे में 25 लोगों की जान गई थी, जिनमें ज्यादातर क्लब के कर्मचारी शामिल थे।

घटना के बाद गोवा पुलिस ने दोनों के पासपोर्ट निलंबित करने की सिफारिश भी कर दी थी। अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तारी के बाद दोनों को फुकेट के डिटेंशन सेंटर में रखा गया है और उन्हें प्रत्यर्पित करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। हालांकि उन्हें पकड़ना आसान नहीं था, क्योंकि आग लगने के कुछ ही घंटे बाद दोनों चुपचाप थाईलैंड उड़ान भर चुके थे।

‘बर्च बाय रोमियो लेन’ नाम के जिस नाइट क्लब में आग लगी, वहीं के सह-मालिक हैं गौरव और सौरभ। शनिवार रात जब आग पर काबू पाने की कोशिशें चल रही थीं, उसी दौरान दोनों ने मेकमाईट्रिप से टिकट बुक किए और सुबह की फ्लाइट पकड़कर भारत से निकल गए। इसके बाद भारतीय जांच एजेंसियों ने इंटरपोल से सहायता मांगी और थाई अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में रहीं।

पंचदूत अब व्हाट्सएप चैनल पर उपलब्ध है। लिंक पर क्लिक करें और अपने चैट पर पंचदूत की सभी ताज़ा खबरें पाएं।

थाई एजेंसियों से मिली जानकारी के आधार पर यह पता चला कि दोनों आरोपी मुख्य शहर से दूर छिपे हुए हैं। इसी सुराग पर गुरुवार सुबह स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त छापेमारी की गई। कार्रवाई इतनी गोपनीय रखी गई कि लूथरा ब्रदर्स को भनक तक नहीं लगी। आखिरकार फुकेत के एक होटल से दोनों को हिरासत में ले लिया गया।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।