Nainital Bank Vacancy: नैनीताल बैंक में निकली 185 पदों पर भर्ती, देखें पूरी डिटेल

406

नैनीताल बैंक ने साल 2025-26 (Nainital Bank Recruitment 2025) के लिए बड़ी भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। ऑनलाइन आवेदन 12 दिसंबर 2025 से शुरू होंगे और उम्मीदवार 1 जनवरी 2026 तक आवेदन जमा कर सकते हैं। बैंक ने परीक्षा की तारीख भी जारी कर दी है। यह 18 जनवरी 2026 को आयोजित की जाएगी।

जारी किए गए नोटिफिकेशन में पदों की संख्या, योग्यता मानक, आवेदन प्रक्रिया और चयन प्रणाली से जुड़ी सभी जानकारी नीचे दी गई है।

कितने पदों पर भर्ती होगी? इस भर्ती अभियान के तहत बैंक ने कुल 185 पदों की घोषणा की है। ये रिक्तियां क्लर्क, प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) और कई स्पेशलिस्ट ऑफिसर कैडर्स में निकाली गई हैं।

पद स्केल रिक्तियाँ
कस्टमर सर्विस एसोसिएट (CSA) 71
प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) स्केल I 40
जोखिम अधिकारी स्केल I 3
चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) स्केल I 3
आईटी ऑफिसर स्केल I 15
विधि अधिकारी (Law Officer) स्केल I 2
क्रेडिट ऑफिसर स्केल I 10
कृषि क्षेत्र अधिकारी स्केल I 10
एचआर ऑफिसर स्केल I 4
मैनेजर – आईटी स्केल II 15
मैनेजर – CA स्केल II 5
मैनेजर – लॉ स्केल II 2
मैनेजर – रिस्क स्केल II 2
मैनेजर – सिक्योरिटी ऑफिसर स्केल II 3
कुल 185

 

आयु सीमा और पात्रता भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 32 वर्ष निर्धारित की गई है। SC, ST, OBC सहित अन्य आरक्षित वर्गों को बैंक के नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता 

  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से आवश्यक शैक्षणिक योग्यता होना आवश्यक है।
  • संबंधित पद के अनुसार निर्धारित स्पेशलाइजेशन या डिग्री पूरी होनी चाहिए।
  • बैंक द्वारा तय की गई राष्ट्रीयता और दस्तावेज़ों की शर्तें पूरी करनी होंगी।

चयन प्रक्रिया कैसी होगी? नैनीताल बैंक की भर्ती तीन चरणों में आयोजित की जाएगी:

  1. ऑनलाइन लिखित परीक्षा
  2. दस्तावेज़ सत्यापन
  3. मेडिकल फिटनेस टेस्ट

पंचदूत अब व्हाट्सएप चैनल पर उपलब्ध है। लिंक पर क्लिक करें और अपने चैट पर पंचदूत की सभी ताज़ा खबरें पाएं।

जानें वेतन और आवेदन शुल्क
नैनीताल बैंक में चयनित उम्मीदवारों को पद के आधार पर आकर्षक वेतनमान प्रदान किया जाता है। ग्राहक सेवा सहयोगी (CSA) के लिए वेतन 24,050 से 64,480 रुपये के बीच रहता है। प्रथम स्केल अधिकारी (Scale I Officer) को 48,480 रुपये से 85,920 रुपये तक का वेतन दिया जाता है, जबकि द्वितीय स्केल अधिकारी (Scale II Officer) का वेतनमान 64,820 रुपये से 93,960 रुपये तक होता है।

आवेदन शुल्क जमा करना होगा, जिसे 12 दिसंबर 2025 से 2 जनवरी 2026 के बीच ऑनलाइन भुगतान किया जा सकता है। ग्राहक सेवा सहयोगी (CSA) पद के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये तय किया गया है, जबकि प्रथम और द्वितीय स्तर के अधिकारियों के लिए यह शुल्क 1500 रुपये (जीएसटी सहित) है।

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? उम्मीदवार इस प्रकार आवेदन कर सकते हैं:

  1. नैनीताल बैंक की आधिकारिक वेबसाइट nainitalbank.bank.in पर जाएं।
  2. “Recruitment” सेक्शन में जाकर रजिस्ट्रेशन करें।
  3. अपनी व्यक्तिगत, शैक्षणिक और पेशेवर जानकारी भरें।
  4. फोटो, सिग्नेचर और जरूरी दस्तावेज़ अपलोड करें।
  5. आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें।
  6. फाइनल सबमिशन के बाद कन्फर्मेशन स्लिप डाउनलोड कर लें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।