Netflix नहीं, Gemini भी फ्री! Jio ने लॉन्च किया Happy New Year 2026 के धमाकेदार प्लान्स

असली मजा इसके एंटरटेनमेंट बेनिफिट्स में है। सिर्फ ₹500 में यूजर्स को YouTube Premium से लेकर Amazon Prime Video, JioHotstar, Sony LIV, ZEE5, Discovery+, Lionsgate Play, Sun NXT, FanCode और Hoichoi जैसे कई OTT प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस मिलता है।

199

नए साल 2026 का स्वागत Reliance Jio ने अपने खास ऑफर के साथ कर दिया है। कंपनी ने “Happy New Year 2026” थीम के तहत एक बिल्कुल नया रिचार्ज पोर्टफोलियो लॉन्च किया है, जिसमें ग्राहकों को डेटा, एंटरटेनमेंट और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़े प्रीमियम फायदे एक साथ मिल रहे हैं।

Jio के इन नए प्लान्स को इस तरह डिजाइन किया गया है कि अलग-अलग जरूरत वाले यूजर्स चाहे वो सालभर रिचार्ज न कराना चाहते हों, OTT के दीवाने हों या कम बजट में डेटा चाहने वाले सभी को फायदा मिल सके।

Jio Hero Annual Plan ₹3,599: जो लोग एक बार रिचार्ज कराकर पूरे साल निश्चिंत रहना चाहते हैं, उनके लिए यह प्लान तैयार किया गया है। 365 दिनों की लंबी वैलिडिटी के साथ यह Jio का प्रीमियम एनुअल ऑफर है। इसमें  रोजाना 2.5GB 5G हाई-स्पीड डेटा दिया जा रहा है, यानी सालभर में करीब 900GB से ज्यादा इंटरनेट इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 SMS भी मिलते हैं।

ये भी पढ़ें: 12वीं एनिवर्सरी पर OnePlus का सरप्राइज! लॉन्च होगा OnePlus 15R और Pad Go 2, जानें कीमत और फीचर्स

इस प्लान को खास बनाता है इसका AI बोनस। Jio इस रिचार्ज के साथ Google Gemini Pro का 18 महीने का फ्री एक्सेस दे रहा है, जिसकी कीमत हजारों रुपये बताई जा रही है। हालांकि, यह प्लान OTT सब्सक्रिप्शन के बिना आता है।

OTT लवर्स के लिए धमाकेदार मासिक प्लान

Jio Super Celebration Plan ₹500: अगर मोबाइल का सबसे ज्यादा इस्तेमाल वीडियो और वेब सीरीज देखने के लिए करते हैं, तो Jio का यह प्लान आपके लिए है। यह रिचार्ज 28 दिनों के लिए वैध रहेगा। डेटा की बात करें तो इसमें रोजाना 2GB 5G इंटरनेट, अनलिमिटेड कॉलिंग और प्रतिदिन 100 SMS मिलते हैं।

लेकिन असली मजा इसके एंटरटेनमेंट बेनिफिट्स में है। सिर्फ ₹500 में यूजर्स को YouTube Premium से लेकर Amazon Prime Video, JioHotstar, Sony LIV, ZEE5, Discovery+, Lionsgate Play, Sun NXT, FanCode और Hoichoi जैसे कई OTT प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस मिलता है। इतना ही नहीं, Jio इस प्लान के साथ भी Google Gemini Pro का 18 महीने का सब्सक्रिप्शन मुफ्त दे रहा है।

पंचदूत अब व्हाट्सएप चैनल पर उपलब्ध है। लिंक पर क्लिक करें और अपने चैट पर पंचदूत की सभी ताज़ा खबरें पाएं।

Jio Flexi Pack ₹103: Jio का यह प्लान उन यूजर्स के लिए है जो कम खर्च में इंटरनेट और एंटरटेनमेंट दोनों चाहते हैं। ₹103 का यह पैक 28 दिनों तक वैध रहेगा। इसमें पूरे महीने के लिए 5GB डेटा दिया जाता है, जिसे बिना किसी डेली लिमिट के कभी भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

खास बात यह है कि यूजर्स अपनी पसंद के मुताबिक OTT कैटेगरी चुन सकते हैं—

  • हिंदी कंटेंट चाहने वालों के लिए: JioHotstar, ZEE5, Sony LIV
  • इंटरनेशनल कंटेंट के लिए: JioHotstar, Discovery+, Lionsgate, FanCode
  • रीजनल एंटरटेनमेंट के लिए: JioHotstar, Sun NXT, Kanccha Lannka और Hoichoi

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।