भारत की जानी-मानी गेमिंग कंटेंट क्रिएटर पायल धरे (Payal Dhare) इन दिनों सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह सकारात्मक नहीं है। बीते कुछ दिनों से पायल का नाम लगातार सर्च ट्रेंड में बना हुआ है। इसकी वजह सोशल मीडिया पर वायरल हुआ एक कथित प्राइवेट वीडियो है, जिसे लेकर दावा किया गया कि वह वीडियो पायल का है। इस खबर ने उनके करोड़ों फैंस को चौंका दिया, हालांकि अब तक पायल धरे की तरफ से इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
फिलहाल पायल दुबई में छुट्टियां मना रही हैं, जिसकी झलक वह अपनी सोशल मीडिया स्टोरीज़ के जरिए शेयर कर रही हैं। पायल एक गांव से ताल्लुक रखती हैं और उन्होंने साल 2019 में यूट्यूब की दुनिया में कदम रखा था। कम समय में ही उन्होंने गेमिंग इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना ली और आज उनके पास लाखों फॉलोअर्स हैं। ऐसे में सवाल उठता है क्या वायरल वीडियो में वाकई पायल धरे ही थीं?
क्या वायरल ‘Dubai MMS’ में पायल गेमिंग थीं?
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसे लेकर दावा किया गया कि इसमें Payal Gaming यानी पायल धरे नजर आ रही हैं। जैसे ही यह दावा सामने आया, पायल के फैंस ने वीडियो की सच्चाई जानने की कोशिश शुरू कर दी। जांच के बाद यह सामने आया कि वायरल क्लिप असली नहीं बल्कि एक डीपफेक वीडियो है।

हालांकि पायल ने अभी तक इस पूरे मामले पर कोई बयान नहीं दिया है, लेकिन उनके फैंस खुलकर उनके समर्थन में आए। इसके अलावा, MyKhel जैसी कई गेमिंग वेबसाइट्स ने भी इस वीडियो को लेकर फैक्ट चेक किया। जांच में साफ हुआ कि ‘Dubai MMS Leak’ के नाम से फैलाया जा रहा यह वीडियो फर्जी है और लोगों को गुमराह करने के मकसद से तैयार किया गया है।
विवाद के बीच सामने आई पायल धरे की कमाई और नेट वर्थ
पायल धरे का जन्म साल 2000 में हुआ था और वह छत्तीसगढ़ की रहने वाली हैं। उन्होंने 2019 में यूट्यूब पर गेमिंग कंटेंट बनाना शुरू किया था। PUBG और BGMI जैसे गेम्स से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की और बाद में S8UL Esports से जुड़ने के बाद वह गेमिंग इंडस्ट्री की प्रमुख हस्तियों में शामिल हो गईं।
अपने करियर में पायल को कई बड़े अवॉर्ड्स मिल चुके हैं, जिनमें Best Female Gamer, Female Streamer of the Year और Gaming Creator of the Year शामिल हैं। उनके सोशल मीडिया बायो के मुताबिक, उन्हें Mobile Streamer of the Year 2024 भी चुना गया था।

विवाद के बीच पायल की कमाई और नेट वर्थ को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है। वह इंस्टाग्राम पर 4.2 मिलियन फॉलोअर्स रखती हैं, जबकि यूट्यूब पर उनके 44.9 लाख सब्सक्राइबर्स हैं। उन्होंने Samsung, OnePlus जैसी कई बड़ी कंपनियों के साथ ब्रांड कोलैबोरेशन किए हैं।
हालांकि आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार पायल की मासिक कमाई करीब 9,800 अमेरिकी डॉलर बताई जाती है। वहीं उनकी कुल नेट वर्थ 1 करोड़ से 9 करोड़ रुपये के बीच होने का अनुमान लगाया जाता है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































