Gold Price Today: सोना-चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें आज इतने रुपए का बिक रहा है 10 ग्राम गोल्ड

218

आज यानी 22 दिसंबर को सोने और चांदी की कीमतों (gold price today) ने नया रिकॉर्ड बना लिया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक, सोने के दाम में 1,805 रुपये की तेज़ी दर्ज की गई है, जिसके बाद इसकी कीमत 1,33,584 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। इससे पहले सोना 1,31,779 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

वहीं चांदी की कीमतों में भी ज़बरदस्त उछाल देखने को मिला है। 1 किलो चांदी के भाव 7,483 रुपये बढ़कर 2,07,550 रुपये तक पहुंच गए हैं। इससे पहले चांदी की कीमत 2,00,067 रुपये प्रति किलो थी।

अगर पूरे साल की बात करें तो अब तक सोना करीब 57,422 रुपये महंगा हो चुका है, जबकि चांदी में 1,21,533 रुपये की बढ़त दर्ज की गई है।

देश के बड़े शहरों में सोने की कीमत

शहर 10 ग्राम 24 कैरेट
दिल्ली ₹1,35,430
मुंबई ₹1,35,280
कोलकाता ₹1,35,280
चेन्नई ₹1,36,150
जयपुर ₹1,35,430
भोपाल ₹1,35,330
पटना ₹1,35,330
लखनऊ ₹1,35,430
रायपुर ₹1,35,280
अहमदाबाद ₹1,35,330

गोल्ड में तेजी के 3 प्रमुख कारण

  • डॉलर कमजोर – अमेरिका के ब्याज दर घटाने से डॉलर कमजोर हुआ और सोने की होल्डिंग कॉस्ट कम हुई, इससे लोग खरीदने लगे।
  • जियोपॉलिटिकल – रूस-यूक्रेन जंग और दुनिया में तनाव बढ़ने से निवेशक सोने को सबसे सुरक्षित निवेश मानकर खरीद रहे हैं।
  • रिजर्व बैंक – चीन जैसे देश अपने रिजर्व बैंक में सोना भर रहे हैं, ये सालभर में 900 टन से ज्यादा खरीदारी कर रहे हैं, इसलिए दाम ऊपर जा रहे हैं।

पंचदूत अब व्हाट्सएप चैनल पर उपलब्ध है। लिंक पर क्लिक करें और अपने चैट पर पंचदूत की सभी ताज़ा खबरें पाएं।

चांदी में तेजी के 3 प्रमुख कारण

  • इंडस्ट्रियल डिमांड – सोलर, इलेक्ट्रॉनिक्स और EV में भारी इस्तेमाल, चांदी अब सिर्फ ज्वेलरी नहीं, जरूरी कच्चा माल बन गई है।
  • ट्रंप का टैरिफ डर – अमेरिकी कंपनियां चांदी का भारी स्टॉक जमा कर रही हैं, ग्लोबल सप्लाई में कमी से कीमतें ऊपर चढ़ीं।
  • मैन्युफैक्चरर होड़ में – प्रोडक्शन रुकने के डर से सभी पहले से खरीद रहे हैं, इसी वजह से आने वाले महीनों में भी तेजी बनी रहेगी।

10 दिन में सोने-चांदी की चाल

तारीख सिल्वर रेट गोल्ड रेट
12 दिसंबर ₹1,95,180 ₹1,32,710
15 दिसंबर ₹1,92,222 ₹1,33,442
16 दिसंबर ₹1,91,971 ₹1,32,136
17 दिसंबर ₹1,99,641 ₹1,32,317
18 दिसंबर ₹2,01,250 ₹1,32,454
19 दिसंबर ₹2,00,067 ₹1,31,779
22 दिसंबर ₹2,07,550 ₹1,33,584

बीते दिनों सोने के दाम क्यों गिरे थे?
19 दिसंबर को सोने की कीमतों में हल्की नरमी देखने को मिली थी। उस दिन 24 कैरेट सोना करीब 660 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ था, जबकि 22 कैरेट सोने के भाव में लगभग 600 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई थी। इसके बाद से सोने की कीमतें लगभग स्थिर बनी हुई हैं, जिससे बाजार में फिलहाल संतुलन का माहौल नजर आ रहा है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।