विशेष सात दिवसीय एनएसएस शिविर के तीसरे दिन स्किन केयर व मेकअप पर जागरूकता सेमिनार

112

मेकअप आर्टिस्ट पूजा छाबड़ा ने स्वयं सेविकाओं को सिखाए स्किन केयर व पार्टी मेकअप के गुर
हनुमानगढ़ । 
टाउन स्थित व्यापार मंडल कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में चल रहे विशेष सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) शिविर के तीसरे दिन एक विशेष सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार में प्रसिद्ध स्किन केयर एवं मेकअप आर्टिस्ट श्रीमती पूजा छाबड़ा ने स्वयं सेविकाओं को स्किन केयर और पार्टी मेकअप से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में सौंदर्य के साथ-साथ त्वचा स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
सेमिनार के दौरान पूजा छाबड़ा ने बताया कि सुंदर, स्वस्थ और स्वच्छ त्वचा केवल मेकअप से नहीं, बल्कि सही स्किन केयर रूटीन अपनाने से प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि खूबसूरती तब और निखर कर सामने आती है, जब हम अपनी त्वचा की सही देखभाल करते हुए मेकअप का संतुलित और सही तरीके से उपयोग करते हैं। उन्होंने स्वयं सेविकाओं को पार्टी मेकअप करने की विधि भी व्यावहारिक रूप से समझाई तथा त्वचा के अनुसार प्रोडक्ट चुनने के टिप्स दिए। पूजा छाबड़ा ने इस बात पर विशेष जोर दिया कि हमेशा ब्रांडेड और स्किन-फ्रेंडली उत्पादों का ही प्रयोग करना चाहिए, ताकि त्वचा को किसी प्रकार का नुकसान न पहुंचे। उन्होंने दैनिक जीवन में चेहरे की सफाई, मॉइस्चराइजिंग और सन प्रोटेक्शन के महत्व को भी समझाया। इस अवसर पर एनएसएस प्रभारी अनु मुंजाल, महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ नीलम गोड़, प्रधानाध्यापिका संजू गाड़िया,सुश्री नेहा काठपाल एवं कर्मजीत कोर उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के अंत में पूजा छाबड़ा को सम्मानित किया गया। स्वयं सेविकाओं ने सेमिनार को अत्यंत उपयोगी और ज्ञानवर्धक बताया।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।