हनुमानगढ़। भारतीय स्टेट बैंक, आरबीओ 6 (हनुमानगढ़) के सहायक प्रबंधक सुनील कुमार और मुख्य प्रबंधक मोहन लाल गुरनानी द्वारा अपनी कॉर्पाेरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (सीएसआर) गतिविधियों के तहत मेधावी छात्राओं को लैपटॉप का वितरण किया गया।
इस अवसर पर आरबीओ 6 के सहायक महाप्रबंधक श्री सुनील कुमार द्वारा छात्राओं को कड़ी मेहनत करने हेतु प्रेरित किया गया और अपने सपनों को साकार करने के लिए शिक्षा के महत्व को समझाया। उन्होंने यह भी कहा कि बैंक द्वारा किए गए इस अनुदान से बच्चों को उच्च शिक्षा में सहायता मिलेगी।
साथ ही श्री मोहन लाल गुरनानी ने बताया कि भारतीय स्टेट बैंक हमेशा से ही समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाता आया है और यह अनुदान भी उसी दिशा में एक कदम है। छात्राओं के अभिवावकों द्वारा इस पहल के लिए बैंक का आभार व्यक्त किया गया।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































