– चातुर्मास की संपन्नता पर मंगल भावना कार्यक्रम, प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
हनुमानगढ़। स्थानीय तेरापंथ सभा के तत्वावधान में आचार्य श्री महाश्रमण जी की सुशिष्या साध्वी श्री सूरज प्रभा जी ठाणा-3 के पावन सानिध्य में दंपति कार्यशाला का आयोजन श्रद्धा, अनुशासन और आध्यात्मिक वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यशाला की शुरुआत मंगलाचरण से साध्वी नैतिक प्रभा जी द्वारा की गई। इस अवसर पर लगभग 60 दंपतियों ने सहभागिता कर वैवाहिक जीवन में सामंजस्य, संवाद और भावनात्मक जुड़ाव को लेकर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्राप्त किया।
कार्यशाला में साध्वी डॉ. लावण्ययशा जी ने प्रभावी संचार, भावनात्मक जुड़ाव की क्षमता, आभार की भावना तथा पति-पत्नी के आपसी सामंजस्य के साथ परिवार एवं बच्चों के साथ संतुलित संबंध कैसे स्थापित किए जाएं, इन विषयों पर अत्यंत प्रभावशाली एवं व्यावहारिक ढंग से प्रकाश डाला। उन्होंने जीवन में संवाद और संवेदनशीलता को सुखी दांपत्य जीवन की आधारशिला बताया।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































