कौन है वो मिस्ट्री गर्ल, जिसके साथ गोवा में वेकेशन मना रहे हैं कार्तिक आर्यन? देखें तस्वीरें

411

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) एक बार फिर अपने रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर सुर्खियों में हैं। भले ही इन दिनों उनकी फिल्म तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है, लेकिन चर्चा उनकी फिल्म से ज्यादा उनकी निजी जिंदगी को लेकर हो रही है। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों के बाद कार्तिक का नाम एक ‘मिस्ट्री गर्ल’ के साथ जोड़ा जा रहा है।

दरअसल, कार्तिक आर्यन इन दिनों गोवा में वेकेशन मना रहे हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर समंदर के सामने क्लिक की गई एक तस्वीर शेयर की थी। इसी तरह की तस्वीर एक युवती ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट की, जिसकी लोकेशन और समय लगभग एक जैसा बताया जा रहा है। इसके बाद कयास लगाए जाने लगे कि दोनों एक ही जगह पर साथ हैं।

कौन है कार्तिक की मिस्ट्री गर्ल?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मिस्ट्री गर्ल का नाम करीना कुबिलियूट बताया जा रहा है, जो एक मॉडल और फैशन व्लॉगर हैं। सोशल मीडिया पर यह भी दावा किया जा रहा है कि कार्तिक पहले करीना को फॉलो कर रहे थे, लेकिन तस्वीरें वायरल होने के बाद उन्होंने उन्हें अनफॉलो कर दिया।

कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि करीना की उम्र 17 साल है, जिसको लेकर कार्तिक आर्यन को सोशल मीडिया पर ट्रोल भी किया जा रहा है। हालांकि, इन दावों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

पंचदूत अब व्हाट्सएप चैनल पर उपलब्ध है। लिंक पर क्लिक करें और अपने चैट पर पंचदूत की सभी ताज़ा खबरें पाएं।

फिलहाल कार्तिक आर्यन की ओर से इन खबरों पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। ऐसे में यह साफ नहीं है कि यह महज अफवाह है या सच में कोई नया रिश्ता। बता दें, कार्तिक आर्यन का नाम सारा अली खान, जान्हवी कपूर, अनन्या पांडे और नुसरत भरूचा समेत कई एक्ट्रेसेस के साथ जुड़ चुका है हालांकि, कार्तिक ने किसी भी रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।