RSSB Forester Recruitment: राजस्थान में फॉरेस्टर के पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन

269

राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग यानी RSSB की ओर से फॉरेस्टर यानी वनपाल (RSSB Forester Recruitment) के 259 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस वैकेंसी के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया स्टार्ट हो चुकी है। कैंडिडेट्स 4 फरवरी 2026 तक इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in या SSO पोर्टल sso.rajasthan.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।

क्वालिफिकेशन: कैंडिडेट को राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर या केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से सीनियर सेकेंडरी (10+2) परीक्षा पास होना चाहिए।

एज लिमिट: 18 से 40 साल के उम्र के कैंडिडेट्स इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं। SC, ST और OBC वर्ग के कैंडिडेट्स को 5 साल की छूट दी जाएगी। वहीं, सामान्य वर्ग की महिलाओं को 5 साल की छूट मिलेगी।

फिजिकल एलिजिबिलिटी: पुरुष अभ्यर्थी की न्यूनतम लंबाई 163 सेमी और सीना 84 सेमी (सामान्य) और 5 सेमी का फुलाव होना चाहिए। महिला अभ्यर्थियों की न्यूनतम लंबाई 150 सेमी और सीने का घेराव 79 सेमी और 5 सेमी का फुलाव होना चाहिए।

फीस: जनरल कैटेगरी के लिए 600 रुपए। ओबीसी, एससी, एसटी, EWS और दिव्यांगों ले लिए 400 रुपए।

सैलरी: सिलेक्टेड कैंडिडेट्स को पे-मैट्रिक्स लेवल 8 के अनुसार सैलरी दी जाएगी।

ऐसे करें अप्लाई:

  • ऑनलाइन पोर्टल rssb.rajasthan.gov.in या SSO पोर्टल sso.rajasthan.gov.in से लॉग इन करें।
  • इसके बाद Citizen Apps (G2C) में Recruitment Portal चुनें।
  • Apply Now पर क्लिक करें।
  • उम्मीदवारों को वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करना होगा।
  • इसके बाद कैंडिडेट्स अन्य डिटेल भरकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।