2026 में सोशल मीडिया पर एक नया और अनोखा ट्रेंड तहलका मचा रहा है ‘AI डांसिंग बेबी’ (AI Dancing Baby Videos)। TikTok और YouTube Shorts पर नन्हे-नन्हे, बेहद रियल दिखने वाले बच्चे K-pop डांस, हिप-हॉप और वायरल शफल स्टेप्स करते नजर आ रहे हैं। ये वीडियो लाखों व्यूज़ बटोर रहे हैं।
हैरानी की बात ये है कि इन्हें बनाने के लिए न तो किसी एनिमेशन एक्सपर्ट की जरूरत है और न ही भारी टेक्निकल स्किल्स की। इसकी असली ताकत है AI मोशन ट्रांसफर टेक्नोलॉजी।
क्या होते हैं AI डांसिंग बेबी वीडियो?
AI डांसिंग बेबी वीडियो ऐसे शॉर्ट क्लिप्स होते हैं, जिनमें AI किसी असली डांसर की मूवमेंट्स को एक बच्चे की तस्वीर पर ट्रांसफर कर देता है। पहले जहां 3D एनिमेशन में काफी समय और मेहनत लगती थी, अब जनरेटिव AI की मदद से सिर्फ एक फोटो से ऐसा लगता है जैसे बच्चा खुद परफेक्ट डांस कर रहा हो। 2026 में यह ट्रेंड और भी एडवांस हो चुका है, जहां AI-जनरेटेड बच्चे इंसानों जैसे स्मूद और नैचुरल मूव्स के साथ TikTok डांस और K-pop रूटीन करते दिखते हैं।
ये भी पढ़ें: सोशल मीडिया पर छाया Gemini AI प्री-वेडिंग ट्रेंड, इन 5 प्रॉम्प्ट्स की मदद से बनाओं कमाल की तस्वीर
AI डांसिंग बेबी वीडियो कैसे बनाएं? (स्टेप-बाय-स्टेप)
1. बेबी कैरेक्टर बनाएं या चुनें: Google Gemini जैसे AI इमेज जनरेटर से एक हाई-क्वालिटी, फुल बॉडी बेबी इमेज बनाएं। ध्यान रखें कि रोशनी साफ हो और पोज न्यूट्रल हो।
2. मोशन ट्रांसफर टूल चुनें: Viggle AI, Kling AI या Vidnoz जैसे प्लेटफॉर्म पर उस इमेज को अपलोड करें।
3. डांस का रेफरेंस वीडियो दें: किसी असली इंसान के डांस करते हुए वीडियो को रेफरेंस के तौर पर अपलोड करें। AI उसी मूवमेंट को बेबी पर लागू कर देगा।

4. प्रोसेस और फाइन-ट्यूनिंग: AI वीडियो को रेंडर करेगा। Kling AI जैसे टूल्स में आप मूवमेंट स्ट्रेंथ भी कंट्रोल कर सकते हैं, ताकि हाथ-पैर अजीब न दिखें।
5. फाइनल एडिटिंग: CapCut जैसे ऐप में वीडियो एक्सपोर्ट करें, ट्रेंडिंग म्यूजिक, टेक्स्ट और फिल्टर्स जोड़ें और पोस्ट कर दें।
ये भी पढ़ें: 3D AI फिगर के बाद इंटरनेट पर आया Gemini का AI Saree Look का नया ट्रेंड, ये हैं Viral Prompts
AI डांसिंग बेबी के लिए बेस्ट प्रॉम्प्ट अगर आप एक जैसा और रियल कैरेक्टर चाहते हैं, तो ऐसा प्रॉम्प्ट इस्तेमाल कर सकते हैं: A cute 3D animated girl character, exactly the same as the reference image. She is dancing happily on a beautiful garden pathway. Smooth, cute dance moves, light hip sway, hand movements, and slight hair bounce while dancing. Facial expression smiling and joyful. Camera full body shot, slight cinematic camera movement, soft sunlight, colourful flowers in the background. High quality 3D Pixar/Disney style animation, ultra smooth motion, realistic lighting, 4K, 24fps. Character identity must remain exactly the same, no change in face, clothes or body.”
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































