– कार्य शीघ्र शुरू कराने की मांग, जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
हनुमानगढ़। गांधीनगर क्षेत्र में लंबे समय से लंबित रेलवे फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) के निर्माण को शीघ्र पूरा कराने की मांग को लेकर मोहल्लावासियों के साथ-साथ हनुमानगढ़ विकास मंच, व्यापार मंडल एवं अन्य सामाजिक संगठनों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में एफओबी निर्माण कार्य को बिना किसी अनावश्यक बदलाव के पूर्व दिशा में जहाँ रेलवे एईएन सुरेश तोसावडा के निर्देशन में खड़े खुदवाकर जाल बिछवाकर काम शुरू करवा दिया था, परंतु कुछ असामाजिक तत्वों के हस्तक्षेप से बंद हो गया, उसे पुनः शुरू कराने की मांग की गई है।
मोहल्लावासियों ने बताया कि गांधीनगर से मेन बाजार जाने के लिए रेलवे लाइन पार करना वर्षों से गंभीर समस्या बनी हुई है। इसी समस्या को देखते हुए वर्ष 2018 में क्षेत्र की मांग पर डॉ. रामप्रताप द्वारा रेलवे एफओबी निर्माण के लिए 10 लाख रुपये रेलवे खाते में जमा करवा कर निविदा प्रक्रिया शुरू करवाई गई थी। इसके बाद वर्ष 2021-22 में तत्कालीन सभापति गणेशराज बंसल द्वारा नगर परिषद खाते से 3 करोड़ 65 लाख रुपये रेलवे को हस्तांतरित किए गए। वर्तमान विधायक गणेशराज बंसल, सभापति सुमित रिणवा एवं पार्षद गुरदीप सिंह बराड़ के प्रयासों से कार्य को लगातार आगे बढ़ाया गया।
करीब डेढ़ माह पूर्व रेलवे के एईएन सुरेश तोषावड़ा स्वयं मौके पर पहुंचे और एफओबी के लिए मार्किंग कर खड्डे खुदवाए गए। साथ ही पीसीसी कार्य कर सरियों का जाल भी डाल दिया गया। इसके बावजूद कुछ लोगों द्वारा आपत्ति जताकर निर्माण कार्य रुकवा दिया गया। आरोप है कि कुछ व्यक्ति पुल की सीढ़ियां संकरी गलियों में उतरवाना चाहते हैं, जिससे 8-10 घरों व दुकानों के प्रवेश द्वार बंद हो जाएंगे।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































