Makar Sankranti Daan: मकर संक्रांति पर राशि अनुसार करें इन चीजों का जरुर करें दान

248

मकर संक्रांति (Makar Sankranti Daan) केवल एक पर्व नहीं, बल्कि दान और पुण्य का विशेष अवसर मानी जाती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस दिन किया गया दान कई गुना फल देता है और ग्रह दोषों को शांत करने में सहायक होता है। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आपकी राशि के अनुसार मकर संक्रांति पर क्या दान करना सबसे शुभ रहेगा, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद खास है। सही दान न सिर्फ सौभाग्य बढ़ाता है, बल्कि जीवन में सुख, शांति और समृद्धि भी लाता है।

मेष राशि
मेष राशि के लोगों को मकर संक्रांति के दिन गुड़ का दान करना चाहिए। इससे शुभ फल प्राप्त होते हैं और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। गुड़ का दान पारिवारिक कलह और सेहत से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में सहायक माना जाता है। चूंकि मेष राशि का स्वामी मंगल है, इसलिए यह दान सूर्य और मंगल दोनों को मजबूत करता है।

वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों को मकर संक्रांति के दिन चावल का दान करना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। यदि कुंडली में सूर्य कमजोर हो, तो यह दान विशेष रूप से लाभकारी होता है।

मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों को मकर संक्रांति पर मूंग दाल का दान करना चाहिए। इससे मंगल ग्रह की स्थिति मजबूत होती है और जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने में मदद मिलती है।

कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों को मकर संक्रांति के दिन चावल और दाल की खिचड़ी का दान करना चाहिए। इससे चंद्रमा मजबूत होता है और मानसिक तनाव में कमी आती है।

सिंह राशि
सिंह राशि वालों को मकर संक्रांति पर काले तिल और गुड़ का दान करना चाहिए। यह दान सूर्य देव को प्रसन्न करता है और मान-सम्मान तथा पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि करता है।

पंचदूत अब व्हाट्सएप चैनल पर उपलब्ध है। लिंक पर क्लिक करें और अपने चैट पर पंचदूत की सभी ताज़ा खबरें पाएं।

कन्या राशि
कन्या राशि के लोगों को संक्रांति के दिन हरी मूंग दाल या मूंग दाल की खिचड़ी का दान करना चाहिए। इससे बुध ग्रह मजबूत होता है और बुद्धि व निर्णय क्षमता में सुधार आता है।

तुला राशि
तुला राशि वालों को मकर संक्रांति पर चीनी और कंबल का दान करना चाहिए। इससे शुक्र ग्रह मजबूत होता है और जीवन में सुख-समृद्धि के योग बनते हैं।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोगों को तिल और गुड़ का दान करना चाहिए। यह दान राहु-केतु के अशुभ प्रभाव को कम करता है और जीवन में स्थिरता लाता है।

धनु राशि
धनु राशि वालों को मकर संक्रांति पर लाल मसूर दाल का दान करना चाहिए। इससे गुरु ग्रह मजबूत होता है और घर की आर्थिक स्थिति में सुधार आता है।

मकर राशि
मकर राशि के जातकों को मकर संक्रांति पर काली उड़द दाल और काले तिल का दान करना चाहिए। इससे शनि देव की कृपा प्राप्त होती है और जीवन की परेशानियां कम होती हैं।

कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोगों को मकर संक्रांति पर जरूरतमंदों को भोजन का दान करना चाहिए। इससे घर में अन्न और धन की कमी नहीं होती।

मीन राशि
मीन राशि के लोगों को मकर संक्रांति पर तिल, चने की दाल, चावल या चावल की खिचड़ी का दान करना चाहिए। इससे गुरु और बृहस्पति की कृपा मिलती है और धन, धर्म व सौभाग्य में वृद्धि होती है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।