Makar Sankranti 2026: 14 या 15 जनवरी, कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति? जानें सबकुछ

425

मकर संक्रांति (Makar Sankranti) भारत के प्रमुख त्योहारों में से एक है, जिसे देश के लगभग हर हिस्से में उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। यह पर्व सूर्य देव को समर्पित होता है और उस दिन मनाया जाता है जब सूर्य धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करते हैं। इस खगोलीय परिवर्तन के साथ ही शीत ऋतु की तीव्रता कम होने लगती है और मौसम में बदलाव महसूस किया जाता है।

मकर संक्रांति के दिन स्नान और दान का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। इसी दिन माघ मेले का पहला शाही स्नान भी होता है, जिसे अत्यंत पुण्यकारी माना जाता है। भारत के अलग-अलग राज्यों में यह पर्व विभिन्न नामों से जाना जाता है। बिहार और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में इसे खिचड़ी, पंजाब और हरियाणा में माघी, तमिलनाडु और केरल में पोंगल, पश्चिम बंगाल में पौष संक्रांति, गुजरात और राजस्थान में उत्तरायण जबकि उत्तराखंड में उत्तरायणी कहा जाता है।

इस दिन तिल, गुड़, खिचड़ी और दही-चूड़ा का सेवन करने की परंपरा है। कई राज्यों में पतंग उड़ाने का भी विशेष महत्व होता है, जो इस पर्व को और अधिक रंगीन बना देता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस साल मकर संक्रांति किस दिन मनाई जाएगी और इसका धार्मिक महत्व क्या है।

ये भी पढ़ें: Makar Sankranti Daan: मकर संक्रांति पर राशि अनुसार करें इन चीजों का जरुर करें दान

मकर संक्रांति पूजा शुभ मुहूर्त क्या है?
मकर संक्रांति के दिन सूर्य देव की पूजा और दान का विशेष महत्व होता है। इस दिन स्नान, दान और जप-तप करने से व्यक्ति को विशेष पुण्य फलों की प्राप्ति होती है।

  • यदि आप दान-पुण्य करना चाहती हैं तो 15 जनवरी को कर सकती हैं क्योंकि 14 जनवरी को षटतिला एकादशी भी है इसलिए आपको इस दिन चावल या काले तिल का दान नहीं करना चाहिए।
  • यदि आप खिचड़ी का दान करती हैं या खिचड़ी ग्रहण करती हैं तो 15 जनवरी का दिन ही आपके लिए शुभ होगा।
  • मकर संक्रांति ब्रह्म मुहूर्त: 15 जनवरी, गुरुवार, प्रातः 5:30 से 6:25 तक
  • मकर संक्रांति स्नान-दान का शुभ समय: 15 जनवरी, गुरुवार, प्रातः 6:30 से दोपहर 12:30 तक
  • सूर्य को अर्घ्य देने का सबसे उत्तम समय: 15 जनवरी, गुरुवार, प्रातः 7:15 से 8 :45 तक
  • इस दिन गंगा, यमुना या किसी अन्य पवित्र नदी में स्नान करना भी अत्यंत शुभ माना जाता है। यदि यह संभव न हो, तो घर पर ही नहाने के पानी में गंगाजल मिलाकर कर सकती हैं।

पंचदूत अब व्हाट्सएप चैनल पर उपलब्ध है। लिंक पर क्लिक करें और अपने चैट पर पंचदूत की सभी ताज़ा खबरें पाएं।

मकर संक्रांति के दिन किन चीजों का दान शुभ होता है?
मकर संक्रांति पर दान का विशेष महत्व होता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन सूर्य देव जब मकर राशि में प्रवेश करते हैं तब किया गया दान कई गुना ज्यादा फल दे सकता है। इस दिन आपको कुछ विशेष चीजों का दान करना चाहिए।

  • इस दिन काली उड़द दाल और चावल की खिचड़ी का दान करना और काले तिल का दान करना बहुत शुभ माना जाता है।
  • मकर संक्रांति पर यदि आप काले तिल के साथ गुड़ का दान करेंगी तो यह भी अत्यंत शुभ माना जाता है।
  • इसके साथ ही इस दिन कंबल और ऊनी वस्त्रों का दान करना बहुत शुभ माना जाता है।
  • मकर संक्रांति पर अन्न और धन का दान करना भी विशेष रूप से फलदायी माना जाता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।