स्वामी समाज समिति की बैठक सम्पन्न, रोहित स्वामी बने जिलाध्यक्ष

88

– स्वामी धर्मशाला में सर्वसम्मति से हुआ चयन, समाज के विकास और एकता पर हुआ विचार-विमर्श
हनुमानगढ़ टाउन में आज स्वामी समाज समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक स्वामी धर्मशाला में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता स्वामी समाज के अध्यक्ष एवं सेवा निवृत्त न्यायाधीश महावीर प्रसाद स्वामी ने की। बैठक में विशिष्ट अतिथि के रूप में सचिव कृष्ण लाल स्वामी तथा कोषाध्यक्ष रामस्वरूप स्वामी उपस्थित रहे। इस अवसर पर हनुमानगढ़ सहित दूर-दराज क्षेत्रों से स्वामी समाज के अनेक बंधु एवं समाज के प्रबुद्धजन बड़ी संख्या में शामिल हुए।
बैठक में समाज के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने, सामाजिक एकता बनाए रखने तथा भविष्य की रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। सर्वसम्मति से ग्राम पंचायत अमरपुरा थेड़ी के सरपंच प्रशासक रोहित स्वामी को हनुमानगढ़ स्वामी समाज का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस निर्णय का उपस्थित सभी समाज बंधुओं ने तालियों के साथ स्वागत किया। अध्यक्ष महावीर प्रसाद स्वामी ने बैठक को संबोधित करते हुए समाज के उन लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की जो अब हमारे बीच नहीं रहे। उन्होंने उपस्थित समाजजनों को मकर संक्रांति और लोहड़ी पर्व की शुभकामनाएं भी दीं। अपने उद्बोधन में उन्होंने स्वामी समाज को मूल ओबीसी का अलग कोटा यथावत रखने और पूर्व की भांति मूल ओबीसी में ही शामिल रखने की आवश्यकता पर जोर दिया। साथ ही उन्होंने अपने पिछले कार्यकाल की जानकारी देते हुए कहा कि अब किसी अन्य योग्य युवा को नेतृत्व की जिम्मेदारी सौंपना उचित है।नबैठक में गंगाराम गोलूवाला, मांगीलाल फतेहगढ़, रामकुमार अध्यापक सहित कई प्रबुद्धजनों ने अपने-अपने विचार रखे और समाजहित में सुझाव दिए। सभी वक्ताओं ने समाज की एकता, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और संगठन को मजबूत करने पर बल दिया। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रोहित स्वामी ने सभी समाज बंधुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज ने जो दायित्व उन्हें सौंपा है, उसे वे सभी को साथ लेकर पूरी निष्ठा, ईमानदारी और लगन के साथ निभाएंगे। उन्होंने युवाओं को समाज से जोड़ने और संगठन को नई दिशा देने का संकल्प भी लिया।
इस अवसर पर डॉ. रामचंद, पवन स्वामी, राकेश स्वामी, रामस्वरूप स्वामी, मांगीलाल स्वामी,सज्जन स्वामी, पूनम स्वामी ,जुगल किशोर स्वामी, दिनेश स्वामी,बंशी लाल,लक्ष्मण दास स्वामी,भवानी स्वामी,दिनेश स्वामी,विनोद स्वामी,  अशोक स्वामी, कृष्ण स्वामी, सुभाष स्वामी,ओम प्रकाश स्वामी,धनश्याम स्वामी, हीरालाल स्वामी, उदित स्वामी, रामकुमार स्वामी, दाताराम, पाला राम स्वामी,कमलेश स्वामी , विपिन स्वामी सुभाष स्वामी, विष्णु स्वामी सहित अनेक युवाओं व समाज बंधुओं ने रोहित स्वामी का माला पहनाकर स्वागत किया। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।