WhatsApp आज भारत में सबसे ज़्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले ऐप्स में से एक बन चुका है। दिन की शुरुआत से लेकर कामकाज और निजी बातचीत तक, हर चीज़ WhatsApp के ज़रिए ही होती है। यही वजह है कि कंपनी समय-समय पर इसमें नए फीचर्स जोड़ती रहती है।
लेकिन कई बार ऐसे काम के फीचर्स भी होते हैं, जिनके बारे में ज़्यादातर यूज़र्स को जानकारी ही नहीं होती। ऐसा ही एक फीचर है WhatsApp का Advanced Chat Privacy फीचर, जो आपकी बातचीत को पहले से कहीं ज़्यादा सुरक्षित बनाता है। इस आर्टिकल में हम आपको इसी फीचर के बारे में आसान भाषा में समझाने जा रहे हैं।
WhatsApp का Advanced Chat Privacy फीचर क्या है?
Advanced Chat Privacy फीचर का मकसद आपकी पर्सनल और ग्रुप चैट्स को WhatsApp के बाहर जाने से रोकना है। इस फीचर को ऑन करने के बाद कोई भी आपकी चैट को एक्सपोर्ट नहीं कर सकता। यानी सामने वाला आपके भेजे हुए फोटो, वीडियो या मैसेज को अपने फोन में सेव नहीं कर पाएगा। इसके अलावा ऑटोमैटिक फोटो-वीडियो डाउनलोड भी बंद हो जाते हैं और आपकी चैट का इस्तेमाल AI फीचर्स के लिए भी नहीं किया जाता। आसान शब्दों में कहें तो यह फीचर आपकी बातचीत को सिर्फ WhatsApp तक ही सीमित रखता है।

Advanced Chat Privacy फीचर का इस्तेमाल कैसे करें?
अगर आप चाहते हैं कि आपकी निजी बातें या ग्रुप चैट्स गलत हाथों में न जाएं, तो यह फीचर आपके लिए काफी उपयोगी है। इसे इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले उस चैट या ग्रुप को खोलें, जिसे आप सुरक्षित रखना चाहते हैं।
-
चैट या ग्रुप की प्रोफाइल (इमेज सेक्शन) पर जाएं
-
वहां Advanced Chat Privacy का ऑप्शन दिखाई देगा
-
इसे स्लाइड करके ऑन कर दें
- इसके बाद आपकी चैट पहले से ज़्यादा सुरक्षित हो जाएगी। इसी सेक्शन में आपको Chat Lock का विकल्प भी मिलता है, जिससे आप चैट या ग्रुप पर पासवर्ड या बायोमेट्रिक लॉक लगा सकते हैं।
- साथ ही यहां Disappearing Messages का ऑप्शन भी मौजूद होता है, जिसे ऑन करने पर तय समय (जैसे 24 घंटे) के बाद मैसेज अपने आप डिलीट हो जाते हैं। इस तरह WhatsApp का यह फीचर आपकी प्राइवेसी को एक अतिरिक्त सुरक्षा परत देता है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































