अच्छा चलता हूं.. अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग को कहा अलविदा..फैंस हुए भावुक

243

सिंगर अरिजीत सिंह (Arijit Singh Retirement) ने प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने का ऐलान कर दिया। उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट पर यह जानकारी दी। अरिजीत ने लिखा-हैलो, सबको नया साल मुबारक, इतने सालों तक प्यार देने के लिए धन्यवाद। मैं खुशी से बताना चाहता हूं कि अब प्लेबैक वोकलिस्ट के तौर पर कोई नए असाइनमेंट्स नहीं लूंगा। इसे यहीं खत्म कर रहा हूं। ये सफर शानदार रहा। भगवान ने बहुत दया की।

इस पोस्ट के बाद, सोशल मीडिया पर फैंस में हलचल मच गई है। अरिजीत ने भले ही फिल्मी म्युजिक से रिटायरमेंट ले ली हो, लेकिन उनका संगीत से रिश्ता टूटा नहीं है। उन्होंने आगे साफ किया, “भगवान मुझ पर बहुत मेहरबान हैं। मैं अच्छे म्युजिक का फैन हूं और आगे एक छोटे कलाकार के तौर पर खुद से बहुत कुछ सीखने और नया करने की कोशिश करूंगा। आपके सपोर्ट के लिए एक बार फिर धन्यवाद।” इसका मतलब है कि अरिजीत अब शायद इंडिपेंडेंट म्यूजिक या अपने प्रोजेक्ट्स पर फोकस करेंगे।

पंचदूत अब व्हाट्सएप चैनल पर उपलब्ध है। लिंक पर क्लिक करें और अपने चैट पर पंचदूत की सभी ताज़ा खबरें पाएं।

इन गानों ने चमकाया अरिजीत का करियर
2013 में आई फिल्म ‘आशिकी 2’ का गाना “तुम ही हो” अरिजीत सिंह के करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। इस एक गाने ने उन्हें रातोंरात सुपरस्टार बना दिया। उनकी भावनात्मक आवाज सीधे दिल को छू गई और वे हर म्यूजिक डायरेक्टर की पहली पसंद बन गए। इसके बाद “चाहूं मैं या ना”, “रब्ता”, “अगर तुम साथ हो”, “गेरुआ” और “ऐ दिल है मुश्किल” जैसे सुपरहिट गानों ने उनके करियर ग्राफ को तेजी से ऊपर पहुंचा दिया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Panchdoot News (@panchdoot_news)


2014 से 2019 तक का समय अरिजीत सिंह के करियर का स्वर्णिम दौर माना जाता है। वे एक साल में दर्जनों हिट गाने देने लगे। हिंदी के साथ-साथ उन्होंने बंगाली, तमिल, तेलुगु, मराठी और कन्नड़ भाषाओं में भी गाने गाए।

उनकी रिटायरमेंट की खबर से सोशल मीडिया पर फैंस भावुक हो गए हैं। किसी ने लिखा “एक युग खत्म हुआ”, तो किसी ने “हम तुम्हें मिस करेंगे” कहते हुए सोशल मीडिया पर ‘अरिजीत सिंह’ हैशटैग ट्रेंड करना शुरू कर दिया है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।