ओरी ने अमृता सिंह पर लगाए गंभीर आरोप, सारा अली खान से झगड़े पर ओरी का बड़ा बयान

451

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ओरी (Orry Sara ali khan News ) अपने बेबाक अंदाज के लिए खबरों में छाए रहते हैं लेकिन इन दिनों वह एक विवाद के कारण चर्चा में है। दरअसल, ओरी ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया है। जिसमें उन्होंने एक्ट्रेस सारा अली खान के परिवार के बारें में खुलकर बात की है। ओरी ने सारा अली खान और उनकी मां अमृता सिंह से माफी की मांग की है। ओरी का कहना है कि अमृता ने उन्हें जो ट्रॉमा दिया है,वो उसे कभी भूल नहीं पाएंगे लेकिन अगर वह माफी मांग लें तो, ये सब कुछ भूलकर आगे बढ़ा जा सकता है।

ओरी ने कहा कि उन्होंने काफी समय पहले सारा को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया था और इब्राहिम को तो वे सालों से फॉलो नहीं कर रहे हैं। उन्होंने साफ कहा कि सारा से दोस्ती का नाटक करना, उनकी मां अमृता सिंह से मिले मानसिक दर्द को नजरअंदाज करने जैसा होगा, जो वह अब नहीं कर सकते।

ओरी ने यह भी कहा कि अगर अमृता सिंह उनसे माफी मांगती हैं, तो शायद वह भविष्य में इस विवाद को खत्म करने के बारे में सोच सकते हैं। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि उन्हें किस तरह का दर्द झेलना पड़ा।

पंचदूत अब व्हाट्सएप चैनल पर उपलब्ध है। लिंक पर क्लिक करें और अपने चैट पर पंचदूत की सभी ताज़ा खबरें पाएं।

सारा अली खान के करियर पर कंसा था तंज
ओरी ने कुछ समय पहले अपनी इंस्टाग्राम पर एक रील शेयर की थी,जिसमें उन्होंने ऐसी टी-शर्ट पहनी थी, जिस पर ब्रा प्रिंट हो रखी थी। इस पर एक यूजर ने पूछा कि ब्रा किस चीज को संभालने के लिए तो उन्होंने जवाब दिया था कि ये सारा अली खान की हिट फिल्में। इतना ही नहीं, जब किसी ने कहा कि उम्मीद है सारा भी हंस पड़ंगी तो उन्होंने कहा कि वो तो अपने अपने करियर पर हंस रही होगी।

ये भी पढ़ें: अच्छा चलता हूं.. अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग को कहा अलविदा..फैंस हुए भावुक

ओरी ने अब दी सफाई
सारा अली खान के अभिनय को लेकर की गई अपनी टिप्पणी पर ओरी ने कहा कि वह सिर्फ मजाक कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इंटरनेट पर लोग अक्सर सारा की फिल्मों का मजाक उड़ाते हैं और जैसे लोग उन्हें खुद “बेरोजगार” कहकर चिढ़ाते हैं, वैसे ही उन्होंने भी हल्के-फुल्के अंदाज में बात कही थी।

ये भी पढ़ें: करोड़ों की दौलत, लेकिन सादगी भरी जिंदगी जीते हैं अरिजीत सिंह, जानिए कितनी है नेटवर्थ?

सारा-इब्राहिम ने ओरी को अनफॉलो किया
यह विवाद तब और बढ़ गया जब सारा और इब्राहिम ने ओरी को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया। इस पर ओरी ने कहा कि उन्होंने तो बहुत पहले ही दोनों को अनफॉलो कर दिया था, लोगों को अब पता चला है। एक इंस्टाग्राम यूजर के “अमृता आंटी बहुत गुस्से में हैं” वाले कमेंट पर ओरी ने मजाकिया लेकिन तीखा जवाब दिया, जिसे कई लोगों ने गलत और अपमानजनक माना। इसके बाद ओरी की काफी आलोचना भी हुई।

इसके अलावा, ओरी का एक वीडियो भी चर्चा में आया, जिसमें उन्होंने “तीन सबसे खराब नाम” कहे थे। लोगों का मानना था कि यह सारा, अमृता और अभिनेत्री पलक तिवारी की तरफ इशारा था। विवाद बढ़ने के बाद ओरी ने वह वीडियो हटा दिया। फिलहाल सोशल मीडिया पर इस पूरे मामले को लेकर तरह-तरह की बातें हो रही हैं और ओरी व सारा अली खान के रिश्ते को लेकर चर्चा जारी है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।