रश्मिका मंदाना (rashmika mandanna) और विजय देवरकोंडा (vijay devarakonda) रिलेशनशिप लगातार सुर्खियों में रहा है लेकिन कपल ने इसे कभी ऑफिशियल नहीं किया। ऐसे में अब बड़ी खबर आ रही है की कपल जल्द शादी के बंधन में बंध सकता है। दावा किया जा रहा है कि कपल 2 फरवरी को उदयपुर के एक पैलेस में शादी करने वाले हैं, जिसकी तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं।
हाल ही में उदयपुर के पैसेल से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें पैलेस में डेकोरेशन से लेकर अन्य तैयारियां जारी हैं। इस वीडियो को जारी करते हुए एक इन्फ्लूएंसर ने दावा किया है कि ये डेकोरेशन विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी के लिए की जा रही है।
इन्फ्लूएंसर का दावा है कि उन्होंने पैलेस में मौजूद स्टाफ से डेकोरेशन की वजह पूछी, जिस पर उन्हें बताया गया कि 2 फरवरी को यहां विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी होगी। इसमें झूमर, लाल पर्दे और एंटीक स्टाइल के किचन सामान जैसी भव्य सजावट नजर आ रही है। इन दृश्यों को देखकर कई लोगों का मानना है कि यह उदयपुर की किसी शाही प्रॉपर्टी का वीडियो है, जहां अक्सर डेस्टिनेशन वेडिंग होती हैं। हालांकि वीडियो में न तो विजय देवरकोंडा और न ही रश्मिका मंदाना नजर आ रहे हैं।
व्लॉगर के दावे के अनुसार शादी 2 फरवरी को हो सकती है, जिससे अफवाहों को और हवा मिल गई। लेकिन ये दावे अभी तक पुष्टि नहीं हुए हैं। विजय और रश्मिका दोनों में से किसी ने भी अपनी शादी को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
View this post on Instagram
हैदराबाद में हुई सगाई
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने 3 अक्टूबर को हैदराबाद में सगाई की है। ये एक प्राइवेट सेरेमनी थी, जिसमें कपल के परिवार के चंद लोग ही शामिल हुए थे। इसके बाद रश्मिका को कई मौकों पर एंगेजमेंट रिंग के साथ स्पॉट किया गया था, हालांकि कपल ने अब तक सगाई की ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है।
सगाई की खबरों के बीच रश्मिका मंदाना ने हॉटरफ्लाई को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘मैं शादी कंफर्म या खारिज नहीं करना चाहूंगी। मैं बस इतना कहूंगी कि जब इस बारे में बात करने का समय आएगा, तब हम बात करेंगे।’
View this post on Instagram
कब से हैं साथ रश्मिका और विजय देवरकोंडा
रश्मिका और विजय ने ‘गीता गोविंदम’ (2018) फिल्म में साथ काम किया था, जिसके बाद उनकी डेटिंग की अफवाह उड़ने लगी थी। इसके बाद 2019 में ‘डियर कॉमरेड’ भी फिर से साथ में काम किया। फैंस को उनकी केमिस्ट्री बहुत पसंद आई। आधिकारिक तौर पर तो नहीं, लेकिन फैंस मानते हैं कि वो साल 2018 से साथ हैं।
बता दें, रश्मिका को 2025 में ‘छावा’, ‘सिकंदर’, ‘कुबेरा’, ‘थामा’ और ‘द गर्लफ्रेंड’ में देखा गया। अब उनके पास 2026 में ‘कॉकटेल 2’ और ‘मैसा’ फिल्म है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































