राजस्थान धरोहर संरक्षण प्राधिकरण अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत का हनुमानगढ़ में स्वागत

90

-एक पौधा मां के नाम अभियान के तहत किया पौधारोपण, कार्यकर्ताओं में उत्साह
हनुमानगढ़। राजस्थान धरोहर संरक्षण एवं प्रोन्नति प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री ओंकार सिंह लखावत के हनुमानगढ़ आगमन पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया। पूर्व जिलाध्यक्ष हरिमोहन महर्षि के आवास पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्पमालाओं और पटका पहनाकर उनका अभिनंदन किया।
इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए “एक पौधा मां के नाम” अभियान के अंतर्गत पौधारोपण भी किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने अभियान की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। पौधारोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और मातृ सम्मान का भाव एक साथ प्रकट किया गया।
पूर्व जिलाध्यक्ष हरिमोहन महर्षि एवं पार्षद हिमांशु महर्षि ने राजस्थान धरोहर संरक्षण एवं प्रोन्नति प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री ओंकार सिंह लखावत तथा भाजपा जिलाध्यक्ष श्री प्रमोद डेलू का पटका पहनाकर सम्मान किया। स्वागत समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठनात्मक विषयों एवं क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।