गंग नहर के प्रणेता महाराजा गंगा सिंह जी की पुण्यतिथि पर युवाओं ने अर्पित किए श्रद्धासुमन

100

हनुमानगढ़, 2 फरवरी। बीकानेर के आधुनिक निर्माता, कलियुग के भगीरथ और गंगनहर के प्रणेता महाराजा गंगा सिंह जी की 83वीं पुण्यतिथि (2 फरवरी) पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
भाजपा नगर मंडल हनुमानगढ़ टाउन के मंडल महामंत्री अशोक खींची और युवा छात्र नेता शक्ति सिंह राजपूत के नेतृत्व में युवाओं ने हनुमानगढ़ टाउन के निकट गांव नाथावाली थेहड़ी में स्थापित महाराजा गंगा सिंह जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उनके दूरदर्शी कार्यों, मरुस्थल में हरियाली लाने के प्रयासों और कुशल प्रशासन को याद कर नमन किया गया।
भाजपा नगर मंडल के महामंत्री अशोक खिच्ची ने कहा कि बीकानेर के पूर्व महाराजा गंगा सिंह जी को ‘कलियुग के भागीरथ’ के रूप में याद किया जाता है, जिन्होंने मरुधरा में गंगनहर लाकर अमूल्य विरासत छोड़ी। उन्होंने शिक्षा, समाज सुधार और प्रशासनिक क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किए।
युवा छात्र नेता शक्ति सिंह राजपूत ने कहा कि मरुभूमि के भागीरथ “केसर – ए – हिंद” से विभूषित, आधुनिक बीकानेर के प्रणेता महाराजा गंगासिंह जी की जनकल्याण की भावना व दूरदर्शिता हमें सदैव प्रेरित करती रहेगी।
इस दौरान युवा नेता दीपेंद्र भाटी, अभिषेक तंवर, शिव चौधरी, मोहित राठौड़, अंकित शेखावत, चन्द्र सिंह भाटी,  सागर कुमार, अर्श इंदौरा, अमित ज्यानी, जसदीप भंगू सहित बड़ी संख्या में युवाओं ने महाराजा गंगा सिंह जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।