Stock Market: आज इन शेयरों पर रखें नजर, मिल सकता है दनादन पैसा

149

3 फरवरी को ट्रम्प ने भारत पर टैरिफ (Stock Market) को 50% से घटाकर 18% कर दिया है, जिस वजह से शेयर बाजार में तेजी आ गई है। सेंसेक्स में 2500 अंक या 3% की तेजी है। ये 84,200 के स्तर पर है। निफ्टी में भी 750 अंक या 3% की तेजी है। ये 25,850 पर पहुंच गया है।

रियल्टी, ऑटो और IT शेयर में सबसे ज्यादा खरीदारी है। निफ्टी रियल्टी इंडेक्स करीब 5% चढ़ा है। आईटी और ऑटो इंडेक्स में 4% की तेजी है। निफ्टी मेटल, फार्मा, हेल्थकेयर और बैंक इंडेक्स में लगभग 3% की तेजी है। निफ्टी 50 के 46 शेयरों में तेजी और 4 में गिरावट है।

1 फरवरी को बजट में STT टैक्स बढ़ने के ऐलान के बाद सेंसेक्स 1,546 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ था। वहीं कल 2 फरवरी को सेंसेक्स 943 अंक चढ़कर 81,666 पर बंद हुआ था। आज भारत-अमेरिका ट्रेड डील के ऐलान चलते बाजार में तेजी है।

टैरिफ घटने के बाद इन सेक्टर्स में आयी आज तेजी 

मिड और स्मॉलकैप शेयर बने बाजार के स्टार
आज के कारोबार में Growington Ventures India, Avalon Technologies, Camlin Fine Sciences, Yasho Industries, Pokarna, Faze Three, Kitex Garments और Indo Count Industries जैसे शेयरों ने बाजार का नेतृत्व किया। इन कंपनियों के शेयरों में तेज वॉल्यूम के साथ खरीदारी देखी गई, जो बताती है कि निवेशक संभावित एक्सपोर्ट ग्रोथ को लेकर उत्साहित हैं।

किन सेक्टरों को मिल सकता है फायदा
ट्रेड डील से इलेक्ट्रॉनिक्स, टेक्सटाइल, स्पेशलिटी केमिकल्स और इंजीनियरिंग एक्सपोर्ट सेक्टर को बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद है। अमेरिका भारत का एक प्रमुख व्यापारिक साझेदार है और टैरिफ या व्यापार बाधाएं कम होने पर भारतीय कंपनियों के निर्यात ऑर्डर बढ़ सकते हैं, जिससे उनकी कमाई पर सकारात्मक असर पड़ सकता है।

निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह लें। Panchdoot News की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की सलाह नहीं दी जाती है। यहां दी गई सभी जानकारी मार्केट से जुड़ी खबरों के आधार पर लिखी गई है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।