क्या है Korean Lover Game? जानिए कितना खतरनाक हो सकता है आपके बच्चे के लिए

325

ब्लू व्हेल गेम तो याद होगा आपको जिसके चक्कर में देशभर से कई बच्चे जान गंवा चुके हैं। अब ऐसा ही एक गेम चर्चा में है। जिसका नाम कोरियन लव गेम (Korean Lover Game) है। इस ऑनलाइन गेम की लत के चलते गाजियाबाद में तीन बहनों की सुसाइड ने सभी को हिलाकर रख दिया है। इसमें यूजर्स को रोज टास्क दिए जाते हैं। शुरू में ये टास्क बहुत ही आसान और मजेदार होते हैं, लेकिन बाद में धीरे-धीरे लास्ट टास्क जानलेवा हो जाते हैं। इस दर्दनाक मौत के बाद लोगों के मन में एक सबसे बड़ा सवाल उठ रहा है कि आखिर कोरियन लव गेम क्या है और यह इतना खतरनाक कैसे हो सकता है। चलिए हम आपको बतातें हैं…

‘कोरियन लवर गेम’ क्या है?
ये गेम कोई ऐप नहीं है, बल्कि ऑनलाइन टास्क-बेस्ड गेमिंग का एक रूप है, पुलिस रिपोर्ट्स में इसे ‘Korean love game’ या ‘Korean lover game’ कहा जा रहा है। जहां यूजर को कोरियन कल्चर, K-पॉप, K-ड्रामा जैसी चीजों से जोड़ा जाता है. इनमें खिलाड़ी एक वर्चुअल लवर या पार्टनर चुनते हैं, जो कोरियन स्टाइल में बात करता है, रोमांटिक मैसेज भेजता है, और डेली टास्क देता है।

ये भी पढ़ें: गाजियाबाद में 3 बहनों ने की खुदकुशी, ‘कोरियन लव गेम’ ने उजाड़ा परिवार, देखें VIDEO

ये भी पढ़ें: ब्लू व्हेल की मास्टरमाइंड लड़की अरेस्ट, तलाशी में मिली कई चौंकाने वाली चीजें

जैसे-जैसे गेम आगे बढ़ता है, टास्क मुश्किल होते जाते हैं। शुरुआत में छोटे-छोटे काम जैसे फोटो भेजना, कुछ लिखना, या दिनभर चैट करना. लेकिन आगे चलकर टास्क बहुत पर्सनल और खतरनाक हो सकते हैं, जैसे खुद को नुकसान पहुंचाना या आखिरी टास्क में मौत जैसा भी कुछ हो सकता है।

पंचदूत अब व्हाट्सएप चैनल पर उपलब्ध है। लिंक पर क्लिक करें और अपने चैट पर पंचदूत की सभी ताज़ा खबरें पाएं।

‘50 दिन 50 टास्क’ गेम से क्या कनेक्शन?
गाजियाबाद के इस सुसाइड केस में कुछ फोटो और वीडियो सामने आई हैं, जिसके आधार पर इस केस को 50 दिनों के 50 टास्क वाले गेम से जुड़ा भी बताया जा रहा है, लेकिन पुलिस जांच अभी जारी है और इसकी पुष्टि नहीं हुई है कि ठीक 50 टास्क थे या नहीं। यह ब्लू व्हेल (जो 50 दिनों का था) से मिलता-जुलता है। लेकिन नाम अलग है। यानी 50वां टास्क कोरियन लवर गेम वाला ही टास्क था या नहीं इसको लेकर अभी जांच की जा रही है।

कहां से खेला जाता है?
इसे ऑनलाइन खेला जा सकता है। गेम के लिए कोई खास ऐप का नाम नहीं है लेकिन इंटरनेट पर आसानी से मिल जाता है। बच्चे घर बैठे डाउनलोड कर लेते हैं। गेम में अनजान लोग या चैटबॉट्स बात करते हैं। इस गेम के यूजर्स ज्यादातर बच्चे होते हैं जो आसानी से फंस जाते हैं क्योंकि गेम रोमांटिक लगता है, इमोशन्स को छूता है। बच्चे सोचते हैं कि यह असली प्यार है, और गेम के टास्क को पूरा करना जरूरी है। लेकिन असल में ये लत बन जाती है, दिमाग पर कंट्रोल छिन जाता है। गाजियाबाद केस में पुलिस मोबाइल फोन चेक कर रही है कि गेम का नाम क्या था और टास्क क्या थे। बहनों ने एक साथ सुसाइड की, जो दिखाता है कि वे बहुत क्लोज थीं और गेम ने उन्हें एक साथ बांध रखा था।

ये भी पढ़ें:  Valentine’s Day Sale: iPhone से MacBook तक सस्ते, Apple ने भारत में शुरू की स्पेशल सेल

बच्चों को ऐसे गेम्स से बचाना जरूरी
यह सिर्फ एक गेम नहीं, बल्कि ऑनलाइन एडिक्शन का बड़ा खतरा है। भारत में पहले भी गेमिंग से जुड़े सुसाइड के केस आए हैं, जैसे ऑनलाइन बेटिंग या अन्य ऐप्स से पैसे हारने पर लेकिन कोरियन लवर गेम जैसा रोमांटिक टास्क-बेस्ड गेम बच्चों के लिए ज्यादा खतरनाक है क्योंकि इसमें इमोशनल बॉन्डिंग होती है। माता-पिता को बच्चों के मोबाइल यूज पर नजर रखनी चाहिए, गेमिंग टाइम लिमिट करनी चाहिए। बच्चे अगर कोरियन कल्चर की बहुत बात करें, खुद को अलग समझें, या गुप्त चैट करें तो सतर्क होना जरूरी है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।