अमेरिकी AI कंपनी Anthropic ने एक नया AI टूल (it stocks anthropic) लॉन्च किया और देखते ही देखते भारत से लेकर अमेरिका तक टेक शेयर धड़ाम से गिरने शुरु हो गए और देखते-ही-देखते बाजार से 2 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की वैल्यू साफ हो गई। सबसे बड़ा नुकसान देश की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी Tata Consultancy Services (TCS) को हुआ।
इसके शेयरों में आई गिरावट से कंपनी का मार्केट कैप करीब 70,481 करोड़ रुपये घट गया। इसके बाद इंफोसिस (Infosys) रहा, जहां निवेशकों की बिकवाली से लगभग 54,011 करोड़ रुपये की वैल्यू कम हो गई। HCL Technologies को भी जोर का झटका लगा और करीब 26,811 करोड़ रुपये का नुकसान दर्ज किया गया। मिड-कैप और अन्य आईटी कंपनियों में भी हालात बेहतर नहीं रहे- LTIMindtree से करीब 14,276 करोड़, Wipro से लगभग 10,907 करोड़ और Tech Mahindra से 10,533 करोड़ रुपये का मार्केट कैप उड़ गया।
| शेयर | गिरावट (₹) | % गिरावट |
|---|---|---|
| Infosys | -773.94 | -6.92% |
| Coforge | -129.52 | -6.29% |
| Persistent Systems | -153.16 | -6.24% |
| LTIMindtree | -121.24 | -6.08% |
| Mphasis | -65.62 | -5.67% |
| TCS | -452.96 | -5.53% |
| Tech Mahindra | -206.64 | -5.27% |
| HCL Tech | -224.27 | -4.99% |
| Wipro | -97.97 | -3.97% |
| OFSS | -23.36 | -3.54% |
Anthropic के AI टूल्स से क्यों डरा IT सेक्टर?
इस गिरावट की मुख्य वजह Anthropic द्वारा पेश किए गए नए AI टूल्स माने जा रहे हैं। कंपनी ने अपने Claude AI प्लेटफॉर्म के लिए ऐसे टूल्स लॉन्च किए हैं जो लीगल, कंप्लायंस, मार्केटिंग और डेटा एनालिसिस जैसे प्रोफेशनल काम खुद कर सकते हैं। ये वही काम हैं, जिनसे अब तक सॉफ्टवेयर कंपनियां और IT सर्विस प्रोवाइडर्स अच्छी कमाई करते रहे हैं।
निवेशकों को डर है कि अगर ऐसे AI टूल्स बड़े पैमाने पर अपनाए गए, तो IT कंपनियों के पारंपरिक बिजनेस मॉडल पर असर पड़ सकता है। खासकर वे कंपनियां जो मैनपावर और वॉल्यूम-आधारित काम पर निर्भर हैं, उनकी कमाई और मार्जिन दबाव में आ सकते हैं।
अमेरिका बाजार कितना गिरा?
| कंपनी | टिकर | गिरावट (%) |
|---|---|---|
| LegalZoom | LZ | -19.68% |
| Thomson Reuters | TRI | -15.83% |
| Expedia Group | EXPE | -15.26% |
| London Stock Exchange Group | LSEG | -12.80% |
| EPAM Systems | EPAM | -12.87% |
| Equifax | EFX | -12.11% |
| Intuit | INTU | -10.89% |
| PayPal | PYPL | -20.31% |
| Adobe | ADBE | -7.31% |
| Salesforce | CRM | -6.85% |
हालांकि, बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि यह गिरावट पूरी तरह नकारात्मक संकेत नहीं है। कुछ एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह IT सेक्टर के भीतर बदलाव का संकेत है, जहां पारंपरिक सर्विस मॉडल दबाव में हैं, लेकिन खास और तकनीकी क्षेत्रों में काम करने वाली कंपनियों के लिए नए मौके बन सकते हैं।

विशेषज्ञों के अनुसार, जो IT कंपनियां AI को अपनाकर अपने बिजनेस मॉडल को बदलेंगी और हाई-वैल्यू सर्विसेज पर फोकस करेंगी, वे आने वाले समय में बेहतर प्रदर्शन कर सकती हैं। वहीं, केवल पुराने तरीके से काम करने वाली कंपनियों को चुनौती का सामना करना पड़ सकता है।
कुल मिलाकर, बाजार में आई यह गिरावट फिलहाल डर और अनिश्चितता की वजह से ज्यादा लगती है। निवेशकों की नजर अब इस बात पर टिकी है कि भारतीय IT कंपनियां AI के इस नए दौर में खुद को कैसे ढालती हैं और आगे की रणनीति क्या रहती है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































