राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (NCERT Recruitment 2026) ने 117 शैक्षणिक पदों को भरने के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। एनसीईआरटी की ऑफिशियल वेबसाइट ncert.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
पदों की संख्या- 117
आवेदन की अंतिम तारीख- 20 फरवरी 2026
योग्यता क्या चाहिए?
प्रोफेसर : पीएचडी डिग्री या समकक्ष योग्यता। कम से कम 10 वर्ष का कार्य अनुभव। राष्ट्रीय स्तर के संस्थानों में समकक्ष स्तर का अनुभव रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
एसोसिएट प्रोफेसर : पीएचडी डिग्री के साथ शैक्षणिक रिकॉर्ड, मास्टर डिग्री में कम से कम 55% अंक। मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से 8 वर्ष का अनुभव या समकक्ष योग्यता।
असिस्टेंट प्रोफेसर : मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी में 55% अंकों के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन। यूजीसी या सीएसआईआर द्वारा आयोजित NET या SLET/SET परीक्षा पास होना चाहिए।
डिप्टी लाइब्रेरियन : लाइब्रेरी/इंफॉर्मेशन साइंस में मास्टर डिग्री कम से कम 8 साल का अनुभव, लाइब्रेरी/इंफॉर्मेशन साइंस में पीएचडी
असिस्टेंट लाइब्रेरियन : लाइब्रेरी/इंफॉर्मेशन साइंस में 55% मार्क्स के साथ मास्टर डिग्री, यूजीसी नियमों के अनुसार NET/SLET/SET या Ph.D, लाइब्रेरी कंप्यूटराइजेशन का नॉलेज
सिलेक्शन प्रोसेस कैसे होगा?
- शॉर्टलिस्टिंग
- इंटरव्यू
सैलरी क्या होगी?
- प्रोफेसर : 1 लाख 44, 200 रुपए प्रतिमाह
- एसोसिएट प्रोफेसर : 1 लाख 31 हजार 400 रुपए प्रतिमाह
- असिस्टेंट प्रोफेसर : 57,700 रुपए प्रतिमाह
ऐसे करें आवेदन :
- एनसीईआरटी की वेबसाइट ncert.nic.in पर लॉग ऑन करें।
- “रिक्तियों” अनुभाग में “विभिन्न गैर-शैक्षिक पदों को भरने के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित करना” के तहत “ऑनलाइन आवेदन करें” पर क्लिक करें।
- खुद को रजिस्टर करें और लॉग इन करें। अपना फॉर्म भरें।
- डॉक्यूमेंट्स अपलोड करके फीस का भुगतान करें।
- फॉर्म को डाउनलोड करें। इसका प्रिंट आउट लेकर रखें।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































