सोशल मीडिया पर एक मासूम बच्चे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह शिव मंदिर (Shiv Temple Video) के बाहर श्रद्धालुओं को भगवान शिव का आशीर्वाद देता नजर आ रहा है। यह दृश्य लोगों को भावुक करने के साथ-साथ मुस्कुराने पर भी मजबूर कर रहा है।
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि करीब 6-7 साल का बच्चा मंदिर परिसर के बाहर खड़ा है। भक्त उसे ₹10 देते हैं, जिसके बाद वह शिवलिंग को छूता है और फिर अपने हाथों से श्रद्धालुओं के सिर पर हाथ रखकर उन्हें आशीर्वाद देता है। वीडियो में कई महिलाएं, जो उम्र में बच्चे से कहीं बड़ी हैं, उसके सामने झुककर आशीर्वाद लेती दिख रही हैं।
यह वीडियो एक व्यक्ति ने रिकॉर्ड किया और इसे कैप्शन के साथ सोशल मीडिया पर साझा किया गया- “भगवान किसी न किसी तरह से पेट भरने का रास्ता जरूर दिखा देता है।”
वीडियो का एक खास हिस्सा लोगों का ध्यान खींच रहा है। एक महिला बच्चे को ₹20 देती है, लेकिन बच्चा ₹10 वापस लौटा देता है और सिर्फ ₹10 ही रखता है। वीडियो बनाने वाला व्यक्ति इस पर हैरानी जताते हुए कहता है, “देखिए, ये सिर्फ ₹10 ही लेता है।”
ये भी पढ़ें: कौन है अरुण पंवार? जिनकी शादी को देखकर भड़का सोशल मीडिया? देखिए VIDEO
बच्चे की सादगी और ईमानदारी को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स उसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई लोगों ने कमेंट में लिखा कि यह बच्चा कई ढोंगी बाबाओं से बेहतर है। कुछ यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में उसे “सच्चा पुजारी” तक कह दिया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है और लोग इसे आस्था और मासूमियत से भरा पल बता रहे हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































