CTET Admit Card 2026: जारी होते ही ऐसे करें हॉल टिकट डाउनलोड, जानिए पूरा तरीका

302

CTET फरवरी 2026 का एडमिट कार्ड जल्द ही केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CTET Admit Card 2026) द्वारा जारी किया जाएगा। सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (CTET) के लिए रजिस्ट्रेशन कर चुके उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

CTET फरवरी 2026 की परीक्षा 7 और 8 फरवरी को देश के 140 शहरों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य है। इसके साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र ले जाना भी जरूरी होगा।

CTET 2026 एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं
  2. होमपेज पर CTET February 2026 Admit Card लिंक पर क्लिक करें
  3. अपना एप्लिकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें
  4. सबमिट करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा
  5. एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें

ये भी पढ़ें: NCERT Recruitment 2026: 117 पदों पर निकली भर्ती, सैलरी 1 लाख से ज्यादा, ऐसे करें आवेदन

CTET एडमिट कार्ड 2026 में किन बातों की जांच करें

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार निम्न जानकारियां ध्यान से जांच लें:

  • उम्मीदवार और माता-पिता के नाम की सही स्पेलिंग
  • आवेदन के समय चुना गया पेपर (Paper I / Paper II)
  • फोटो और सिग्नेचर की स्पष्टता
  • परीक्षा की तारीख, शिफ्ट और परीक्षा केंद्र का पूरा पता

यदि एडमिट कार्ड में किसी भी प्रकार की गलती (नाम, फोटो, सिग्नेचर या अन्य जानकारी) नजर आती है, तो तुरंत CTET यूनिट से संपर्क करें।

CTET 2026 रिपोर्टिंग टाइम: उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड पर दिए गए समय का सख्ती से पालन करना होगा:

  • Paper II (सुबह की शिफ्ट): सुबह 7:30 बजे रिपोर्टिंग

  • Paper I (शाम की शिफ्ट): दोपहर 12:30 बजे रिपोर्टिंग

  • Paper II के लिए सुबह 9:30 बजे के बाद

  • Paper I के लिए दोपहर 2:30 बजे के बाद

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड और जरूरी दस्तावेज तैयार रखें ताकि अंतिम समय में किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।