नशा से दूर रहकर ही पा सकते हैं सफलता-दिनेश दाधीच

163

हनुमानगढ़।  संकल्प फाउंडेशन हनुमानगढ़ द्वारा बढते हुए नशे के विरुद्ध युवा पीढ़ी को जागरूक करने हेतु चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के अंतर्गत मदान इंटरनेशनल स्कूल में युवा पीढ़ी को जागरूक करने हेतु नशे के विरुद्ध गोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ प्रताप सिंह शेखावत थे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता फाउडेशन के अध्यक्ष दिनेश दाधीच ने की।
कार्यक्रम के प्रारंभ में फाउंडेशन के महासचिव विजय सिंह चौहान ने संकल्प फाउडेशन द्वारा नशे के विरुद्ध किये जा रहे कार्यक्रमों के बारे में सभी विद्यार्थियों को जानकारी दी तथा नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया तथा बताया कि नशा कमियों को छुपाने का एक तरीका मात्र है। नशा से किसी का भी दूखः दर्द कम नहीं होता बल्कि नशा धीरे-धीरे उस व्यक्ति को समाप्त कर देता है इसलिए जीवन में आगे बढ़ाने के लिए नशे से दूर रहना चाहिए।
विद्यालय के विद्यार्थियों ने नशे के विरुद्ध तैयार किए गए  पोस्टर के माध्यम से जागरूक होने का परिचय दिया तथा विद्यालय की छात्रा भव्या ने बढ़ते हुए नशे और उससे होने वाले दुष्प्रभाव पर अपने विचार रखें। सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों के पोस्टर को देखकर प्रशंसा की।
मुख्य अतिथि डॉक्टर प्रताप सिंह शेखावत ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने सकारात्मक सोच के साथ जीवन में अपना लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने की अपील की तथा समस्त प्रकार के नसों से शरीर पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। शेखावत ने कहा कि एक युवा नशे की चपेट में आने से पूरा परिवार बर्बाद हो जाता है तथा शरीर भी पूर्व की भांति नहीं रहता।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।