क्या दिशा पटानी संग रिलेशनशिप में हैं Talwiinder? डेटिंग की अफवाहों पर जानिए क्या कहा

277

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी (disha patani) अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी लगातार चर्चा में बनी रहती हैं। हाल ही में उनका नाम सिंगर Talwiinder Singh Sidhu उर्फ Talwiinder के साथ जोड़ा जा रहा है। दोनों के बीच डेटिंग की अफवाहें तब तेज़ हुईं, जब वे नुपुर सेनन और स्टेबिन बेन की शादी में एक साथ नजर आए।

अब इन चर्चाओं पर Talwiinder ने पहली बार खुलकर प्रतिक्रिया दी है। The Hollywood Reporter India को दिए एक इंटरव्यू में सिंगर ने कहा कि शादी से कुछ समय पहले ही उनकी और दिशा की मुलाकात हुई थी और अचानक मिले इस तरह के अटेंशन ने उन्हें चौंका दिया।

Talwiinder ने कहा, “हम शादी से ठीक पहले एक-दूसरे को जान पाए थे और इतनी चर्चा हमारे लिए भी अनएक्सपेक्टेड थी। हम अफवाहों या किसी तरह के दबाव में नहीं आना चाहते। हम अभी खुद को खोजने और समझने की प्रक्रिया में हैं। अगर लोग बातें बनाना चाहते हैं, तो मैं चाहूंगा कि वे बातें, बातें ही रहें।” जब उनसे पूछा गया कि क्या वह अब प्यार और रिश्तों के बारे में सोचते हैं, तो उन्होंने कहा, “मैं हर दिन प्यार में पड़ता हूं, और इस वक्त भी प्यार में पड़ रहा हूं।”

कैसे शुरू हुईं डेटिंग की चर्चाएं
दिशा पटानी और Talwiinder को पहली बार उदयपुर में नुपुर सेनन की शादी के दौरान साथ देखा गया था। इसके बाद दोनों को Lollapalooza India 2026 में लाइव ऑडियंस के सामने हाथों में हाथ डाले चलते हुए देखा गया, जिसके बाद फैंस के बीच यह चर्चा और तेज़ हो गई कि दोनों अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर चुके हैं।

इससे पहले दिशा पटानी लंबे समय तक अभिनेता टाइगर श्रॉफ के साथ रिश्ते में थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों ने 2022 में अलग होने का फैसला किया था, हालांकि उनके बीच अब भी दोस्ताना संबंध बताए जाते हैं।

दिशा पटानी का वर्क फ्रंट
काम की बात करें तो दिशा पटानी अगली बार विशाल भारद्वाज की फिल्म ‘O Romeo’ में स्पेशल अपीयरेंस में नजर आएंगी। इस फिल्म में शाहिद कपूर लीड रोल में हैं। उनके साथ त्रिप्ती डिमरी, विक्रांत मैसी, अविनाश तिवारी और नाना पाटेकर जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फिल्म 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है।

कौन है Talwiinder?
Talwiinder ने अपने म्यूजिक करियर की शुरुआत Spotify और YouTube जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से की थी। 2022 में उनके गाने Kammo Ji, Dhundhala और Funk Song सोशल मीडिया पर वायरल हुए और उन्हें खास पहचान दिलाई। 2024 में उन्होंने अपना डेब्यू एल्बम ‘Misfit’ रिलीज़ किया, जिसमें कुल 13 गाने शामिल थे।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।