सूरजकुंड मेले में बड़ा हादसा, झूला गिरने से 13 लोग घायल, 1 की मौत

162

हरियाणा के फरीदाबाद में चल रहे सूरजकुंड मेले (Surajkund fair) में शनिवार को एक झूला गिर गया। हादसे में एक पुलिस इंस्पेक्टर की मौत हो गई, जबकि 13 लोग घायल हो गए। घायलों का निजी और बादशाह खान सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है।

घटना के बाद डिप्टी कमिश्नर (DC) आयुष सिन्हा घटनास्थल पर पहुंचे और मेला ग्राउंड को खाली करा दिया गया। झूले पर 18 लोग बैठे हुए थे। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, इसमें झूला ऊपर से नीचे आते हुए गिरता हुआ दिख रहा है। इसके बाद मेले में लोग इधर-उधर भागने लगे।

पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा- “पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।” वहीं CM नायब सिंह सैनी ने भी कहा सभी घायलों को बेहतर इलाज उपलब्ध करवाया जा रहा है।”

हादसे में मरने वाले कौन?
सूरजकुंड मेले में हुए हादसे में पुलिस इंस्पेक्टर जगदीश की मौत हो गई। वह मूलरूप से मथुरा के रहने वाले थे और पलवल पुलिस लाइन में कार्यरत थे। इनकी ड्यूटी सूरजकुंड मेले में लगी थी। साथ काम करने वाले पलवल पुलिसकर्मियों के मुताबिक डेढ़ दो महीने बाद रिटायर होने वाले थे।

पंचदूत अब व्हाट्सएप चैनल पर उपलब्ध है। लिंक पर क्लिक करें और अपने चैट पर पंचदूत की सभी ताज़ा खबरें पाएं।

39वां इंटरनेशनल सूरजकुंड क्राफ्ट मेला 31 जनवरी को शुरू हुआ था, इसका उद्घाटन उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने किया। यह मेला 15 फरवरी तक चलेगा। इसमें भारत के 30 राज्यों के लगभग 1150 कलाकार हिस्सा ले रहे हैं। साथ ही 46 देशों के कलाकार भी पहुंचे हैं

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।