Shani Asta 2026: 13 मार्च को शनि अस्त, इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानिए क्या मिलेगा लाभ?

303

शनि ग्रह (Shani Asta 2026) की चाल में बदलाव को ज्योतिष में बेहद अहम माना जाता है, क्योंकि इसका सीधा असर सभी राशियों और जीवन के अलग–अलग क्षेत्रों पर पड़ता है। शनि को कर्म, न्याय, अनुशासन, परिश्रम और जिम्मेदारी का प्रतीक माना गया है। यही वजह है कि जब भी शनि की स्थिति बदलती है, तो उसका प्रभाव व्यापक रूप से देखने को मिलता है।

होली के बाद अस्त होंगे शनि
करीब 30 साल बाद शनि मीन राशि में अस्त होने जा रहे हैं। होली के बाद 13 मार्च 2026 को शनि अस्त अवस्था में प्रवेश करेंगे। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, 13 मार्च की शाम 7 बजकर 13 मिनट पर शनि मीन राशि में अस्त होंगे। शनि का अस्त होना एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना मानी जा रही है, जिसका असर कई क्षेत्रों और राशियों पर पड़ेगा।

ये भी पढ़ें: Gold Silver Price: सोने-चांदी की तेजी पर लगा ब्रेक, यहां देखिए आज के ताजा भाव

शनि के अस्त होने से किन क्षेत्रों पर पड़ेगा असर

नौकरी और करियर:
शनि के अस्त होने के दौरान कामकाज में सुस्ती, जिम्मेदारियों का बढ़ना और निर्णय लेने में देरी हो सकती है। हालांकि, जो लोग लगातार मेहनत करते हैं, उन्हें आगे चलकर अच्छे परिणाम मिलने की संभावना रहेगी।

व्यापार और अर्थव्यवस्था:
इस समय व्यापार से जुड़े फैसलों में सतर्कता जरूरी होगी। खासतौर पर निवेश या नए प्रोजेक्ट शुरू करने से पहले सोच-विचार करना लाभकारी रहेगा।

राजनीति और प्रशासन:
शनि न्याय और व्यवस्था के कारक हैं, ऐसे में प्रशासनिक स्तर पर नीतियों में बदलाव या सख्ती देखने को मिल सकती है।

आम जनजीवन:
शनि के अस्त होने से आम लोगों के जीवन पर भी प्रभाव पड़ सकता है। इस दौरान धैर्य, संयम और अनुशासन बनाए रखना जरूरी माना गया है। जल्दबाजी नुकसान का कारण बन सकती है।

इन राशियों के लिए शुभ रहेगा शनि का अस्त

शनि का अस्त होना सभी 12 राशियों को प्रभावित करेगा, लेकिन ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास के अनुसार तीन राशियों के लिए यह समय विशेष रूप से शुभ साबित हो सकता है।

धनु राशि:
धनु राशि वालों के लिए शनि का अस्त होना सकारात्मक संकेत लेकर आएगा। भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी, रुके हुए काम पूरे होंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत होने के योग बनेंगे।

कुंभ राशि:
कुंभ राशि के जातकों को इस दौरान लाभ मिलने की संभावना है। अचानक धन प्राप्ति के योग बन सकते हैं। कारोबारियों को मुनाफा होगा और लंबे समय से फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है। टीचिंग, मीडिया, सेल्स और मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए समय खासा अनुकूल रहेगा।

पंचदूत अब व्हाट्सएप चैनल पर उपलब्ध है। लिंक पर क्लिक करें और अपने चैट पर पंचदूत की सभी ताज़ा खबरें पाएं।

मीन राशि:
शनि मीन राशि में ही अस्त होंगे, इसलिए इस राशि के जातकों पर इसका असर सबसे ज्यादा शुभ रहेगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा और समाज में मान-सम्मान में इजाफा होगा।

यहां दी गई सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। कुछ भी उपाय करने से पहले विशेषज्ञ से सलाह लें। 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।