– साइक्लिंग संघ की जिला कार्यकारिणी का गठन
हनुमानगढ़। साइक्लिंग खेल को समर्पित संस्थान जिला साइक्लिंग संघ की साधारण सभा की बैठक आज श्री विश्वकर्मा सामुदायिक जांगिड़ सुथार धर्मशाला हनुमानगढ़ जंक्शन में सम्पन्न हुई।
साधारण सभा में विगत वर्ष का लेखा जोखा एवं आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया और इनका अनुमोदन किया गया। बैठक में दलीप वर्मा ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। बैठक मे विगत दिनों आयोजित राज्य स्तरीय साइक्लिंग चैंपियनशिप के आयोजनार्थ समस्त व्यवस्थाओं पर मंथन कर समायोजन किया गया। साधारण सभा में साइक्लिंग संघ की जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमे मदनलाल सुथार अध्यक्ष, राकेश डाल वरिष्ठ उपाध्यक्ष, ओमप्रकाश जलंधरा , ध्रुव खदरिया, भारतेंदु सैनी उपाध्यक्ष, दलीप वर्मा सचिव, विजय मोयल, योगेंद्र सिंह, संदीप कुचेरिया, कमल कुमार तंवर संयुक्त सचिव एवं हेतराम गेदर को कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। साधारण सभा में सर्वसम्मति से भामाशाह अमरजीत सहारण को संरक्षक बनाया गया है। सभा में चुनाव अधिकारी रामकुमार स्वामी, राजस्थान साइक्लिंग संघ के पर्यवेक्षक विक्रम सुथार एवं जिला खेल अधिकारी प्रतिनिधि ओमप्रकाश सैन उपस्थित थे। कार्यक्रम में साइक्लिंग संघ में विशेष योगदान देने वाले कार्यकर्ता राकेश डाल, शिवानी स्वामी , सुभाष वर्मा, पारी चौधरी, कुलदीप एनिया, सुनीता मिढ़ा, सुनीता निमिवाल, योगेंद्र सिंह, विजय मोयल, हेतराम गेदर, डॉ गौरीशंकर निमिवाल एवं भारतेंदु सैनी को सम्मानित किया गया।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































