मक्कासर सेक्टर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का एमएमएमपीवाई प्रशिक्षण आयोजित

79

– कुपोषण रोकथाम, हजार दिवस देखभाल व पोषण ट्रैकर पर दी विस्तृत जानकारी
हनुमानगढ़।
 मक्कासर सेक्टर के अंतर्गत धौलीवाल सेक्टर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए एमएमएमपीवाई (MMMPY) प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य महिलाओं एवं बच्चों में कुपोषण की रोकथाम, गर्भावस्था से लेकर दो वर्ष तक के शिशुओं की समुचित देखभाल तथा पोषण स्तर में सुधार संबंधी जानकारी प्रदान करना रहा।
प्रशिक्षण सत्र में महिला पर्यवेक्षक कमलजीत कौर ने गर्भवती महिलाओं की देखभाल, संतुलित आहार, नियमित जांच एवं परिवार की भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गर्भधारण के तुरंत बाद आंगनबाड़ी केंद्र एवं स्वास्थ्य विभाग में पंजीकरण करवाना अनिवार्य है, ताकि समय पर टीकाकरण, जांच और पोषण संबंधी सेवाएं मिल सकें। परिवार के सदस्यों को भी गर्भवती महिला की देखभाल, स्वच्छता और उचित खान-पान पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
कार्यक्रम में “हजार दिवस” की अवधारणा पर विशेष जोर दिया गया, जिसमें गर्भावस्था से लेकर बच्चे के दो वर्ष की आयु तक का समय अत्यंत महत्वपूर्ण माना गया है। इस अवधि में मां और बच्चे को अतिरिक्त पोषण एवं देखभाल की आवश्यकता होती है, जिससे कुपोषण और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से बचाव संभव हो सके।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।