PM मोदी किस रास्ते से इजरायल पहुंचेंगे? जानिए दुनियाभर से 7,184 लोग क्यों देख रहे थे लाइव लोकेशन

129

बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इजरायल पहुंचे लेकिन इस बार सिर्फ उनकी यात्रा ही चर्चा में नहीं थी… बल्कि उनका विमान भी दुनिया भर (Modi Flight Track) में ट्रेंड कर रहा था। दरअसल, जैसे ही पीएम मोदी का विमान भारत से रवाना हुआ, लोग सिर्फ खबरें नहीं देख रहे थे, बल्कि उसकी लाइव लोकेशन भी ट्रैक कर रहे थे।

दुनियाभर के विमानों की मूवमेंट दिखाने वाले प्लेटफॉर्म Flightradar24 के डेटा के मुताबिक, बुधवार शाम करीब 3:45 बजे जब प्रधानमंत्री का विमान सऊदी अरब से जॉर्डन की सीमा में दाखिल हो रहा था, उस वक्त 7,184 लोग एक साथ उसकी लोकेशन लाइव देख रहे थे। यह उस समय दुनिया में सबसे ज्यादा ट्रैक की जा रही फ्लाइट बन गई थी।

अब सवाल ये है कि पीएम मोदी किस रास्ते से इजरायल पहुंचे?
प्रधानमंत्री का विमान पाकिस्तान और ईरान के एयरस्पेस से बचते हुए गया। फ्लाइट नई दिल्ली के पालम एयर फोर्स स्टेशन से उड़ी। वहां से गुजरात के ऊपर से गुजरते हुए अरब सागर पार किया, फिर ओमान पहुंची। ओमान से सऊदी अरब और फिर जॉर्डन के रास्ते इजरायल में एंट्री की। इसके बाद विमान तेल अवीव के Ben Gurion International Airport पर लैंड हुआ।

ये भी पढ़ें: PM Modi in Israel: इजराइल की संसद में बोले पीएम मोदी- हमास के आतंक को कभी नहीं भूलेंगे

प्रधानमंत्री इस यात्रा पर खास वीवीआईपी विमान ‘Air India One’ से रवाना हुए थे। यह भारत सरकार का सबसे सुरक्षित और हाई-टेक विमान माना जाता है। इसमें कमांड सेंटर, सुरक्षित संचार व्यवस्था और एडवांस्ड डिफेंस सिस्टम लगे होते हैं। इसका इस्तेमाल प्रधानमंत्री और देश के शीर्ष पदाधिकारी ही करते हैं।

आमतौर पर भारत से इजरायल की सीधी उड़ान करीब 6 से 7 घंटे में पूरी हो जाती है, लेकिन इस बार सुरक्षा कारणों से रास्ता बदला गया। कुल मिलाकर, यह सिर्फ एक राजनयिक यात्रा नहीं थी। बल्कि एक ऐसी फ्लाइट थी जिसे पूरी दुनिया लाइव देख रही थी।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।