साउथ कोरियन कंपनी सैमसंग (Samsung Galaxy S26 series) ने ग्लोबल मार्केट में अपनी सबसे पावरफुल ‘गैलेक्सी S26’ सीरीज लॉन्च कर दी है। इस सीरीज में तीन मॉडल शामिल हैं Galaxy S26, Galaxy S26+ और Galaxy S26 Ultra। कंपनी ने इस बार कैमरा अपग्रेड, बेहतर डिस्प्ले, ऑन-डिवाइस एआई इंटीग्रेशन और लंबे सॉफ्टवेयर सपोर्ट पर खास फोकस किया है। तीनों डिवाइस सात साल तक सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी अपडेट पाने का वादा लेकर आए हैं।
डिस्प्ले और डिजाइन
स्टैंडर्ड Galaxy S26 में 6.3 इंच का FHD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है। वहीं Galaxy S26+ में स्क्रीन साइज 6.7 इंच है और यह QHD+ रेजोल्यूशन के साथ आता है। टॉप मॉडल Galaxy S26 Ultra में 6.9 इंच का बड़ा QHD+ Dynamic AMOLED 2X पैनल मिलता है। Ultra वेरिएंट को हार्डवेयर-लेवल प्राइवेसी डिस्प्ले फीचर के साथ पेश किया गया है, जो इसे अपनी तरह का पहला फोन बनाता है।

प्रोसेसर और परफॉर्मेंस
Galaxy S26 और S26+ में सैमसंग का कस्टमाइज्ड Exynos 2600 प्रोसेसर दिया गया है, जिसे खास तौर पर गैलेक्सी डिवाइस के लिए ट्यून किया गया है। वहीं Galaxy S26 Ultra में क्वालकॉम का लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट लगाया गया है, जो हाई-एंड परफॉर्मेंस सेगमेंट को टारगेट करता है।
कैमरा सेटअप स्टैंडर्ड और प्लस मॉडल में 50MP प्राइमरी कैमरा, 12MP अल्ट्रावाइड और 10MP टेलीफोटो लेंस का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। फ्रंट में 12MP का सेल्फी सेंसर दिया गया है। Ultra मॉडल फोटोग्राफी के मामले में सबसे आगे है। इसमें 200MP का मेन सेंसर, 50MP का अल्ट्रावाइड लेंस और 50MP व 10MP के दो टेलीफोटो सेंसर दिए गए हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें भी 12MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

बैटरी और चार्जिंग
Galaxy S26 में 4,300mAh की बैटरी दी गई है। Galaxy S26+ में 4,900mAh की बड़ी बैटरी मिलती है, जबकि Ultra मॉडल 5,000mAh की बैटरी के साथ आता है। तीनों फोन वायरलेस चार्जिंग और रिवर्स वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं।
सॉफ्टवेयर और एआई फीचर्स
तीनों स्मार्टफोन Android 16 आधारित One UI 8.5 पर रन करते हैं। इनमें कॉन्टेक्स्टुअल असिस्टेंट, रियल-टाइम समराइजेशन, स्मार्ट सर्च टूल और प्राइवेसी-फोक्स्ड ऑन-डिवाइस एआई प्रोसेसिंग जैसे गैलेक्सी एआई फीचर्स शामिल किए गए हैं। कंपनी ने पूरी सीरीज को सात साल तक सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी अपडेट देने की घोषणा की है, जो इसे लॉन्ग-टर्म यूजर्स के लिए आकर्षक बनाता है।
भारत में तीनों मॉडल की शुरुआती कीमत
मॉडल | शुरुआती कीमत (रुपये में)
Galaxy S26 | 87,999
Galaxy S26+ | 1,19,999
Galaxy S26 Ultra | 1,39,999

लॉन्च ऑफर क्या मिलेंगे?
लॉन्च के तहत सीमित समय के लिए फ्री स्टोरेज अपग्रेड ऑफर दिया जा रहा है। ग्राहक 256GB की कीमत पर 512GB वेरिएंट खरीद सकते हैं। प्री-ऑर्डर सैमसंग की आधिकारिक वेबसाइट, ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स और अधिकृत पार्टनर प्लेटफॉर्म्स के जरिए किए जा सकते हैं।
नई Galaxy S26 सीरीज के साथ सैमसंग ने प्रीमियम सेगमेंट में अपनी पकड़ और मजबूत करने की कोशिश की है, जहां कैमरा, एआई और लंबी सॉफ्टवेयर सपोर्ट अब ग्राहकों के लिए बड़े निर्णायक फैक्टर बनते जा रहे हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































