Pakistan-Afghanistan War: अफगानिस्तान का पाकिस्तान पर हमला, 55 सैनिक मारने का दावा

116

अफगानिस्तान और पाकिस्तान (Pakistan Afghanistan War) के बीच तनाव ने गंभीर रूप ले लिया है। गुरुवार देर रात अफगानिस्तान की ओर से पाकिस्तान पर बड़े हमले की खबर सामने आई। अफगान मीडिया और TOLO News की रिपोर्ट के मुताबिक, तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने दावा किया है कि इस कार्रवाई में 55 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए। साथ ही एक पाकिस्तानी जेट को मार गिराने का भी दावा किया गया है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हो सकी है।

बताया जा रहा है कि यह हमला 22 फरवरी को अफगानिस्तान में हुई पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक के जवाब में किया गया। अफगान पक्ष का कहना है कि उसके पास 23 पाकिस्तानी सैनिकों के शव हैं और पाकिस्तानी सेना के एक मुख्यालय सहित 19 चौकियों पर कब्जा कर लिया गया है।

ये भी पढ़ें: दिल्ली शराब घोटाला में आया बड़ा फैसला, केजरीवाल सहित 23 लोग आरोपमुक्त

अफगानिस्तान ने पाकिस्तान के 6 सेक्टर्स पर हमले किए

  • पक्तिया-खुर्रम बॉर्डर
  • कुनार-बाजौर बॉर्डर
  • नंगरहार-खैबर तोरखम बॉर्डर
  • खोस्त-मीरान शाह बॉर्डर
  • पक्तिका-दक्षिण वजीरिस्तान बॉर्डर
  • नूरिस्तान-डिर बॉर्डर

वहीं पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान सरकार ने ‘ऑपरेशन गजब लिल हक’ शुरू किया है। पाकिस्तानी वायुसेना ने काबुल और नंगरहार प्रांत समेत कई इलाकों में एयरस्ट्राइक की है।

पंचदूत अब व्हाट्सएप चैनल पर उपलब्ध है। लिंक पर क्लिक करें और अपने चैट पर पंचदूत की सभी ताज़ा खबरें पाएं।

पाकिस्तान का दावा है कि अब तक 133 अफगान तालिबान लड़ाके मारे गए हैं और 200 से अधिक घायल हुए हैं। इसके अलावा 27 तालिबानी चौकियों को तबाह करने और 9 पर कब्जा करने की बात कही गई है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कड़ा बयान देते हुए कहा कि “हमारे सब्र की सीमा पार हो चुकी है, अब यह खुला युद्ध है।”

इस बढ़ते सैन्य टकराव के बीच अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने चिंता जताई है। संयुक्त राष्ट्र के अफगानिस्तान के लिए विशेष प्रतिवेदक रिचर्ड बेनेट ने दोनों देशों से संयम बरतने और तुरंत तनाव कम करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात दुर्भाग्यवश हिंसक रूप ले चुके हैं और नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। हालात को और बिगड़ने से रोकने के लिए तत्काल डी-एस्केलेशन बेहद जरूरी है।

दोनों पड़ोसी देशों के बीच बढ़ती इस सैन्य कार्रवाई ने पूरे क्षेत्र में अस्थिरता की आशंका बढ़ा दी है। अब नजर इस बात पर है कि कूटनीतिक स्तर पर हालात को कितना जल्दी संभाला जा सकता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।