Jio ने सस्ते में लॉन्च किया EyeQ Dashcam, कम कीमत में मिलेंगे ये शानदार फीचर्स

207

भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने अब ऑटो टेक सेगमेंट में भी एंट्री कर ली है। कंपनी ने GPS सपोर्ट वाला नया JioEyeQ Dashcam लॉन्च किया है, जिसे खासतौर पर कार यूज़र्स के लिए डिजाइन किया गया है। देश में डैशकैम की डिमांड तेजी से बढ़ रही है, क्योंकि लोग अब सड़क सुरक्षा और इंश्योरेंस क्लेम के लिए इसकी अहमियत समझने लगे हैं।

डैशकैम सड़क पर होने वाली हर गतिविधि को रिकॉर्ड करता है, जिससे किसी भी दुर्घटना की स्थिति में सबूत मिल जाता है। ऐसे में जियो का यह नया प्रोडक्ट कई दमदार फीचर्स के साथ आया है।

पंचदूत अब व्हाट्सएप चैनल पर उपलब्ध है। लिंक पर क्लिक करें और अपने चैट पर पंचदूत की सभी ताज़ा खबरें पाएं।

JioEyeQ Dashcam के फीचर्स
यह डैशकैम फुल एचडी 2MP कैमरा के साथ आता है और इसमें GPS सपोर्ट भी मिलता है। 140 डिग्री अल्ट्रा-वाइड एंगल (FOV) की मदद से यह सड़क का बड़ा हिस्सा कवर करता है। इसमें AI आधारित पेडेस्ट्रियन डिटेक्शन फीचर दिया गया है, जो सामने आने वाले लोगों को पहचानने में मदद करता है। नाइट विजन सपोर्ट की वजह से रात में भी क्लियर रिकॉर्डिंग मिलती है। स्टोरेज के लिए 32GB का माइक्रोSD कार्ड दिया गया है।

ये भी पढ़ें: सावधान: बड़े ब्रांड्स के हेडफोन में मिले खतरनाक केमिकल्स, स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

सुरक्षा के लिहाज से इसमें इमरजेंसी रिकॉर्डिंग और कोलिजन डिटेक्शन जैसे जरूरी फीचर्स भी मौजूद हैं। इसके अलावा, डिवाइस में बिल्ट-इन Wi-Fi और माइक भी मिलता है, जिससे कनेक्टिविटी और ऑडियो रिकॉर्डिंग आसान हो जाती है।

JioEyeQ Dashcam की कीमत
रिलायंस जियो ने इस डैशकैम की कीमत 3,499 रुपये रखी है। इसे आप अमेजन इंडिया से खरीद सकते हैं। ग्राहक चाहें तो फुल पेमेंट कर सकते हैं या फिर 3 महीने की नो-कॉस्ट EMI का विकल्प चुन सकते हैं। EMI के जरिए खरीदने पर लगभग 1,166 रुपये प्रति माह देने होंगे।

यह डिवाइस JioThings ऐप के साथ काम करता है, जो एंड्रॉयड और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। कीमत और फीचर्स को देखते हुए यह डैशकैम अपने सेगमेंट में मजबूत दावेदार नजर आता है। इस रेंज में इसका मुकाबला CrossBeats, Qubo, NEXDIGITRON और Boat जैसे ब्रांड्स के मॉडल्स से होगा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।