Israel Iran War flights: ईरान-इजराइल वॉर के चलते मिडल-ईस्ट की सभी फ्लाइट्स कैंसल

137

ईरान पर ईजराइन और अमेरिका की स्ट्राइक के बाद मिडल ईस्ट ने अपनी फ्लाइट ऑपरेशंस (Israel Iran War flights ) को रोक दिया है। इसी के साथ एअर इंडिया ने इससे जुड़ी ज़्यादा जानकारी के लिए +91 1169329333, +91 1169329999 नंबर भी जारी किए हैं। एअर इंडिया ने शनिवार को अपनी दिल्ली-तेल अवीव फ्लाइट मुंबई डायवर्ट कर दी। एयरलाइन ने कहा… 28 फरवरी को दिल्ली से तेल अवीव के लिए ऑपरेट करने वाली AI139, इजराइल में एयरस्पेस बंद होने और यात्रियों और क्रू की सुरक्षा के हित में भारत लौट रही है। फ्लाइट को मुंबई डायवर्ट कर दिया गया है।

फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट Flightradar24.com पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, बोइंग 777 एयरक्राफ्ट से ऑपरेट की गई यह फ्लाइट पांच घंटे से ज्यादा समय तक हवा में रही और एयरलाइन ने सऊदी अरब के एयरस्पेस में आने पर वापस लौटने का फैसला किया।

ये भी पढ़ें: इजरायल ने अचानक क्यों किया ईरान पर इतना बड़ा हमला? जानें क्या है ट्रंप का इरादा

एयर इंडिया ने भी इस अचानक हुई स्थिति की वजह से यात्रियों को हुई परेशानी के लिए खेद जताया। इस बीच, इंडिगो ने कहा कि वह ईरान और उसके एयरस्पेस से जुड़े रीजनल अपडेट्स पर करीब से नजर रख रहा है।

पंचदूत अब व्हाट्सएप चैनल पर उपलब्ध है। लिंक पर क्लिक करें और अपने चैट पर पंचदूत की सभी ताज़ा खबरें पाएं।

ये भी पढ़ें: Iran ने किया पलटवार, सऊदी से बहरीन तक…मिडिल ईस्ट के 7 देशों पर किया हमला

IndiGo ने जारी की एडवाइजरी
इंडिगो ने ट्रैवल एडवाइजरी में कहा, “हम ईरान और उसके एयरस्पेस से जुड़े क्षेत्रीय अपडेट्स पर करीब से नजर रख रहे हैं। हमारे उपभोक्ता और क्रू की सेफ्टी हमारी सबसे बड़ी प्रायोरिटी है। हमारी टीमें हालात बदलने पर कोई भी जरूरी बदलाव करने के लिए तैयार हैं। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे डिपार्चर से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस चेक कर लें। किसी भी तरह के असर की स्थिति में, अपडेट्स रजिस्टर्ड कॉन्टैक्ट डिटेल्स के जरिए तुरंत बताए जाएंगे। हम आपको जानकारी देते रहेंगे और इस दौरान अपना पक्का सपोर्ट देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध रहेंगे।”

बता दें, इजराइल ने ईरान की राजधानी तेहरान समेत कई शहरों पर हमला कर दिया है। भारतीय समय के मुताबिक शनिवार सुबह तेहरान समेत कई शहरों में धमाके सुने गए हैं और हवाई हमलों के सायरन बज रहे हैं। ईरान ने भी इजराइल पर जवाबी हमले शुरू कर दिए हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान ने पलटवार करते हुए करीब 400 मिसाइलें दागी हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।