आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में जोरदार विस्फोट, अबतक 20 लोगों की मौत

172

आंध्र प्रदेश ( Andhra Pradesh Factory Blast) के काकीनाडा जिले के वेटलापालेम गांव में शनिवार को पटाखा बनाने वाली एक फैक्ट्री में जोरदार विस्फोट हो गया। इस दर्दनाक हादसे में अब तक कम से कम 20 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। धमाके के वक्त यूनिट के अंदर 20 से अधिक कर्मचारी मौजूद थे। धमाका इतना भयानक था कि कई शव और शरीर के अंग पास के खेतों में जा गिरे।

इस हादसे में करीब 15 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें तुरंत अस्पतालों में भर्ती कराया गया। अधिकारियों के मुताबिक, अभी कई शवों की पहचान की जानी बाकी है। अस्पताल में भर्ती 9 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। काकीनाडा जीजीएच में भर्ती मोर्ता श्रीनु और सत्यवेणी की हालत नाजुक है। वहीं के. श्रीनु, चिटिकेला लक्ष्मी, डी. राजू और लोवराजु का इलाज भी जारी है।

ये भी पढ़ें: Israel Iran War flights: ईरान-इजराइल वॉर के चलते मिडल-ईस्ट की सभी फ्लाइट्स कैंसल

आरडीओ ने बताया कि उद्योग के पास इस साल 31 मार्च तक का वैध लाइसेंस था। हालांकि, अगर अनुमति या सुरक्षा नियमों में कोई लापरवाही पाई गई तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, फैक्ट्री मालिक फरार बताया जा रहा है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

ये भी पढ़ें: इजरायल ने अचानक क्यों किया ईरान पर इतना बड़ा हमला? जानें क्या है ट्रंप का इरादा

मुख्यमंत्री ने दिए तुरंत कार्रवाई के निर्देश
घटना की जानकारी मिलते ही अधिकारियों ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू को पूरी रिपोर्ट दी। मुख्यमंत्री ने तुरंत राहत और बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने गृह मंत्री वंगालपुडी अनीता को मौके पर पहुंचकर हालात की समीक्षा करने को कहा। गृह मंत्री घटनास्थल के लिए रवाना हो चुकी हैं।

पंचदूत अब व्हाट्सएप चैनल पर उपलब्ध है। लिंक पर क्लिक करें और अपने चैट पर पंचदूत की सभी ताज़ा खबरें पाएं।

वर्तमान में मुख्यमंत्री विजयनगरम जिले के दौरे पर हैं, लेकिन उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों से बात कर हालात की निगरानी की। उन्होंने हादसे पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि कई लोगों की जान जाना बेहद दुखद है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि घायलों को तुरंत और बेहतर इलाज उपलब्ध कराया जाए और पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता दी जाए। प्रशासन मौके पर राहत कार्य में जुटा है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।



देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।