इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) आज CA Final Result जनवरी 2026 परीक्षा का रिजल्ट जारी करेगा। जो उम्मीदवार 5 जनवरी 2026 से आयोजित परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
रिजल्ट के साथ ही CA Final जनवरी 2026 का पास प्रतिशत, ऑल इंडिया रैंक (AIR) और टॉपर्स के नाम भी घोषित किए जाएंगे। ICAI मेरिट लिस्ट भी जारी करेगा।
ऐसे डाउनलोड करें CA Final जनवरी 2026 रिजल्ट
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो करें:
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: icai.nic.in/caresult
- CA Final Result January 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
- स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड भरें।
- ‘Submit’ पर क्लिक करें और अपना रिजल्ट देखें।
रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना ICAI लॉगिन डिटेल्स तैयार रखना जरूरी है।
ICAI जनवरी 2026 परीक्षा की मेरिट लिस्ट भी जारी करेगा। मेरिट लिस्ट डाउनलोड करने के लिए भी उम्मीदवारों को वही प्रक्रिया अपनानी होगी।
CA मई 2026 रजिस्ट्रेशन
इंस्टीट्यूट 3 मार्च 2026 से CA मई 2026 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू करेगा। उम्मीदवार eservices पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।





































