3 मार्च को पड़ने वाला पूर्ण चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2026 Rashifal ) कई राशियों के लिए खास मायने रखता है। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, जहां कुछ लोगों को इसका सकारात्मक असर मिल सकता है, वहीं कुछ राशियों को सतर्क रहने की जरूरत होगी। आर्थिक फैसलों से लेकर पारिवारिक माहौल तक, कई क्षेत्रों में सावधानी बरतना जरूरी हो सकता है। आइए जानते हैं किन राशियों पर इसका असर थोड़ा भारी पड़ सकता है।
कब लगेगा सूतककाल
चंद्र ग्रहण भारत-पाकिस्तान समेत तकरीबन पूरे एशिया में देखा जा सकेगा। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी अमेरिका और दक्षिण अमेरिका के कुछ हिस्सों में ग्रहण दिखेगा। हालांकि इसके समय में कुछ फर्क रहेगा। ग्रहण को सोमवार रात से मंगलवार शाम तक दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में देखा जाएगा।
कब देखेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण
पूर्ण चंद्र ग्रहण के दौरान चांद 56 मिनट तक तक गहरे लाल रंग का नजर आएगा। चांद के लाल होने की इस घटना को ब्लड मून कहा जाता है। ब्लड मून तब होता है, जब पृथ्वी चांद तक सीधी धूप पहुंचने से रोकती है। पृथ्वी सीधे सूरज और चांद के बीच आ जाती है और वह लाल रंग का नजर आने लगता है। चंद्र ग्रहण भारत-पाकिस्तान समेत तकरीबन पूरे एशिया में देखा जा सकेगा। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी अमेरिका और दक्षिण अमेरिका के कुछ हिस्सों में ग्रहण दिखेगा। हालांकि इसके समय में कुछ फर्क रहेगा। ग्रहण को सोमवार रात से मंगलवार शाम तक दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में देखा जाएगा।
मेष राशि: मेष राशि के जातकों के लिए यह समय थोड़ा दबाव भरा रह सकता है। अचानक खर्च बढ़ने की संभावना है, जिससे बजट बिगड़ सकता है। कामकाज में भागदौड़ बढ़ेगी और योजनाएं तय समय पर पूरी न होने से तनाव हो सकता है। इस दौरान खर्चों पर नियंत्रण और धैर्य बनाए रखना फायदेमंद रहेगा।
कर्क राशि: कर्क राशि वालों को खासकर पैसों के मामले में संभलकर चलना होगा। कारोबार में उतार-चढ़ाव आ सकता है और अनचाही यात्राओं से समय व धन दोनों खर्च हो सकते हैं। निवेश करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार करें। भावनात्मक फैसलों से नुकसान हो सकता है, इसलिए संतुलन बनाए रखना जरूरी है।
सिंह राशि: यह ग्रहण सिंह राशि में ही लग रहा है, इसलिए इसका असर इस राशि पर अधिक महसूस किया जा सकता है। सेहत में कमजोरी, मानसिक थकान और आर्थिक दबाव बढ़ सकता है। परिवार में छोटी बातों को लेकर मतभेद उभर सकते हैं। ऐसे में शांत रहकर स्थितियों को संभालना बेहतर रहेगा।
वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के लोगों को करियर और कामकाज के क्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यस्थल पर जिम्मेदारियां बढ़ेंगी और निर्णय लेने में दुविधा महसूस हो सकती है। इस समय जोखिम भरे निवेश या कर्ज लेने से बचना समझदारी होगी।
मीन राशि: मीन राशि के लिए भी यह ग्रहण थोड़ा परीक्षा लेने वाला साबित हो सकता है। कामों में रुकावट, परिवार में तनाव और आत्मविश्वास में कमी जैसी स्थिति बन सकती है। हालांकि धैर्य और सकारात्मक सोच से हालात काबू में रखे जा सकते हैं। लक्ष्य हासिल करने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने पड़ सकते हैं।
कुल मिलाकर, यह समय संयम और समझदारी से आगे बढ़ने का है। जल्दबाजी में लिए गए फैसले परेशानी बढ़ा सकते हैं, जबकि धैर्य और सोच-समझकर उठाए गए कदम आपको संतुलन बनाए रखने में मदद करेंगे।
यहां दी गई सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। कुछ भी उपाय करने से पहले विशेषज्ञ से सलाह लें।
चैनल को सब्सक्राइब करें
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।





































