Apple ने भारत में लॉन्च किया सबसे सस्ता iPhone 17e, इस दिन शुरू होगी सेल, जानें फीचर्स

136

एपल ने 2 मार्च को भारत समेत ग्लोबल मार्केट में अपनी नई iPhone 17 सीरीज का सबसे किफायती मॉडल iPhone 17e लॉन्च कर दिया है। यह फोन पिछले साल आए iPhone 16e का अपग्रेड वर्जन है और इसमें कई बड़े बदलाव किए गए हैं। कंपनी ने इसी इवेंट में नया iPad Air भी पेश किया है, जिसमें अपडेटेड M4 प्रोसेसर दिया गया है। दावा है कि यह पिछली जनरेशन के मुकाबले करीब 30% तेज परफॉर्मेंस देता है।

भारत में iPhone 17e और नए iPad Air दोनों की शुरुआती कीमत 64,900 रुपये रखी गई है। यह कीमत पिछले iPhone 16e के मुकाबले अधिक है, जिसे 59,900 रुपये में लॉन्च किया गया था। कीमत में बढ़ोतरी की एक वजह मेमोरी चिप्स की सप्लाई से जुड़ी चुनौतियां मानी जा रही हैं। दोनों डिवाइस की प्री-बुकिंग 4 मार्च शाम 7:45 बजे से शुरू होगी, जबकि आधिकारिक बिक्री 11 मार्च से शुरू की जाएगी।

क्या है स्पेसिफिकेशन्स
एपल ने अपनी नई iPhone 17 सीरीज के तहत iPhone 17e पेश कर दिया है। डिजाइन के मामले में यह काफी हद तक पिछले साल के iPhone 16e जैसा दिखता है, लेकिन इसमें कुछ अहम अपग्रेड किए गए हैं।

ये भी पढ़ें: iPhone 17, iPhone Air, iPhone 17 Pro और Pro Max हुए लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

डिस्प्ले
iPhone 17e में 6.1 इंच की Super Retina XDR OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिजॉल्यूशन 1.5K है। स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 800 निट्स तक जाती है, जबकि HDR कंटेंट के लिए यह 1200 निट्स तक सपोर्ट करती है। हालांकि रिफ्रेश रेट अभी भी 60Hz ही है। फोन के फ्रंट में अब Ceramic Shield 2 प्रोटेक्शन दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह पहली जनरेशन के मुकाबले तीन गुना ज्यादा स्क्रैच रेसिस्टेंट है। ग्लास और मेटल बॉडी वाले इस फोन को IP68 रेटिंग मिली है, यानी यह पानी और धूल से सुरक्षित है। यह ब्लैक, व्हाइट और सॉफ्ट पिंक कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।

ये भी पढ़ें: iPhone 16 से कितना अलग होगा iPhone 17 Pro Max? जानें फीचर और कीमत

बैटरी और चार्जिंग
परफॉर्मेंस के लिए इसमें नया A19 चिपसेट दिया गया है। यह वही चिप है जो iPhone 17 में मिलता है, लेकिन यहां 4-कोर GPU के साथ आता है, जबकि स्टैंडर्ड iPhone 17 में 5-कोर GPU दिया गया है। इसके साथ नया C1X सेल्युलर मॉडेम भी जोड़ा गया है, जो पिछले मॉडल के C1 मॉडेम से दोगुना तेज बताया जा रहा है। फोन में 8GB रैम स्टैंडर्ड मिलती है और स्टोरेज 256GB से शुरू होकर 512GB तक जाती है। पिछले मॉडल में बेस स्टोरेज 128GB थी।

कैमरा की बात करें तो iPhone 17e में पीछे की तरफ 48 मेगापिक्सल का सिंगल कैमरा दिया गया है, जो f/1.6 अपर्चर और ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन के साथ आता है। एपल इसे 2-इन-1 कैमरा बता रहा है, क्योंकि इसमें 2x टेलीफोटो मोड भी दिया गया है, जो ऑप्टिकल क्वालिटी देने का दावा करता है। यह कैमरा नाइट मोड सपोर्ट करता है और 4K वीडियो Dolby Vision के साथ 60fps तक रिकॉर्ड कर सकता है। साथ ही स्पैशियल ऑडियो के साथ वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा भी है।

सेल्फी और फेस आईडी के लिए सामने 12 मेगापिक्सल का TrueDepth कैमरा दिया गया है, जो बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन को सपोर्ट करता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।