होली की पूर्व संध्या पर हुआ होलीका दहन महोत्सव

47

हनुमानगढ़। रंगों के महापर्व होली की पूर्व संध्या पर नगर में हर्षाेल्लास के साथ होलीका दहन समारोह आयोजित किया गया। जंक्शन के वार्ड 16 में झूलेलाल मंदिर के पास भव्य होलीका दहन महोत्सव संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्रित हुए और विधिवत पूजा-अर्चना के साथ दहन की परंपरा निभाई गई।
इस अवसर पर वार्ड पार्षद गुरदीप सिंह बराड़ बब्बी और किशन मुखी ने पूजा विधि संपन्न करवाई। शुभ मुहूर्त के अनुसार होलीका दहन किया गया।
श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर के पास पंडित धर्मेंद्र शास्त्री के सानिध्य में पार्षद गुरदीप बराड़ ने होलिका दहन कर क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना की।
इसी के साथ रेलवे लोकु पर गुरदीप सिंह बराड़, शिवराज सिंह शिब्बू, लाड़वाल सिंह ने विधिवत पूजा अर्चना के बाद होलिका दहन किया।
होली का यह पारंपरिक आयोजन भक्तिभाव और सौहार्द्र के माहौल में संपन्न हुआ, जिसमें स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
होलीका दहन के दौरान श्रद्धालुओं ने अग्नि में नारियल, गेंहू की बालियां और अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की। उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को बधाइयां दी और होली के गीत गाकर वातावरण को उल्लासमय बना दिया।
समारोह में स्थानीय गणमान्य नागरिकों के साथ ही बड़ी संख्या में युवा और बच्चे भी शामिल हुए। पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाए गए इस पर्व ने सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश दिया। आयोजकों ने बताया कि होली परंपराओं को सहेजते हुए हर वर्ष इस आयोजन को और भव्य बनाने का प्रयास किया गया है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।